राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने केजरीवाल को समोसा, सैंडविच, पकौड़ा, काला जामुन आदि व्यंजनों को कम खाता देखकर उन्हें थोड़ा और लेने की सलाह दे डाली।
विज्ञापन
'केजरीवाल जी समोसा भी खाइए, नुकसान नहीं करेगा'
2 of 8
दरअसल, पार्टी के दौरान अरविंद केजरीवाल ने पेस्ट्री का केवल एक छोटा सा टुकड़ा उठाया और एक तरह हो गए।
विज्ञापन
'केजरीवाल जी समोसा भी खाइए, नुकसान नहीं करेगा'
3 of 8
यह देखकर राष्ट्रपति उनके पास पहुंचे और धीरे से मुस्कुराते हुए कहा, थोड़ा और लीजिए नुकसान नहीं करेगा। राष्ट्रपति ने उन्हें मेज पर रखे व्यंजनों में से थोड़ा और उठाने के लिए कहा।
'केजरीवाल जी समोसा भी खाइए, नुकसान नहीं करेगा'
4 of 8
इससे पहले सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और शिया नेता प्रिंस करीम आगा खान सहित पांच हस्तियों को यहां राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पद्म विभूषण से सम्मानित किया।
विज्ञापन
'केजरीवाल जी समोसा भी खाइए, नुकसान नहीं करेगा'
5 of 8
इसके अलावा करीब 45 नामचीन लोगों को पद्म भूषण और पद्म श्री सम्मान से नवाजा। खराब स्वास्थ्य के कारण 92 वर्षीय अभिनेता दिलीप कुमार समारोह में शामिल नहीं हुए। उन्हें भी पद्म विभूषण के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
'केजरीवाल जी समोसा भी खाइए, नुकसान नहीं करेगा'
6 of 8
राष्ट्रपति से सम्मान हासिल करने के बाद 72 वर्षीय अमिताभ ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। इस दौरान अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, जया बच्चन, बेटी श्वेता नंदा, नाती अगस्त्य और नातिन नव्या नवेली समारोह में मौजूद थे।
विज्ञापन
'केजरीवाल जी समोसा भी खाइए, नुकसान नहीं करेगा'
7 of 8
विधिवेत्ता केके वेणुगोपाल, कर्नाटक के श्री मंजूनाथ स्वामी मंदिर के धर्माधिकारी वीरेंद्र हेगड़े, परमाणु वैज्ञानिक एम रामास्वामी श्रीनिवासन को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
पद्म भूषण सम्मान पाने वाले आठ लोगों में 12 बार के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता जानू बरआ, कनाडा में जन्मे गणितज्ञ मंजुल भार्गव, कंप्यूटर विज्ञानी विजय भाटकर, आध्यात्मिक गुरु स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि, संविधान विशेषज्ञ सुभाष सी कश्यप और जानेमाने एंडोक्त्रसइनोलॉजिस्ट अंबरीश मित्तल शामिल हैं।