रायन इंटरनेशनल स्कूल में प्रद्युमन की हत्या के बाद रविवार को सुबह से ही भारी संख्या में लागों को हुजूम स्कूल के बाहर जमा होने लगा। बच्चे की दर्दनाक हत्या से गुस्साए लोगों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी।
विज्ञापन
2 of 9
लोगों की मांग है कि रायन स्कूल की मान्यता तत्काल रद्द की जाए और हत्या की जांच सीबीआई से कराई जाए। लोगों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन और पुलिस के लोग आपस में मिले हुए हैं और जांच में लीपापोती की जा रही है।
विज्ञापन
3 of 9
इस बीच गुस्साई भीड़ ने स्कूल की चारदीवारी से लगे शराब के ठेके को आग लगा दी और स्कूल में घुसने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने लोगों को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस लाठीचार्ज का शिकार मीडिया के लोग भी हुए। लाठीचार्ज में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
4 of 9
इस बीच जैसे ही लोगों को पता चला कि हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा भी मौके पर आने वाले हैं तो लोगों का गुस्सा और भी भड़क गया। हालांकि पुलिस ने भारी बल का इस्तेमाल कर भीड़ को स्कूल से खदेड़ने में कामयाब हो गई।
विज्ञापन
5 of 9
बता दें कि शिक्षा मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी कि प्रद्युमन की हत्या की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किय गया है जो एक हफ्ते के अंदर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। हालांकि मंत्री जी ने स्कूल की मान्यता रद्द करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
6 of 9
पुलिस लाठीचार्ज के दौरान एक मीडियाकर्मी के मोबाइल को भी तोड़ दिया गया।