फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युम्न हत्याकांड : रायन स्कूल के मैनेजमेंट को जिला प्रशासन ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी

Sun, 24 Dec 2017 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 7
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा
भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल की बागडोर दोबारा से प्रबंधन को सौंप दी गई है। प्रद्युम्न हत्याकांड के बाद खामियों को देखते हुए स्कूल के मैनेजमेंट को सरकार ने तीन माह के लिए अपने अधीन ले लिया था।
विज्ञापन

2 of 7
रयान मर्डर केस - फोटो : self
बतौर प्रशासक जिला उपायुक्त की देखरेख में तीन महीने स्कूल चलने के बाद फिर से रायन ग्रुप को वापस सौंप दिया गया है। जिला प्रशासन इस पर निगरानी करेगा। स्कूल प्रबंधन को सौंपने के साथ ही जिला प्रशासन ने 15 दिनों के अंदर खामियों को दूर करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

3 of 7
pradyuman thakur - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में 08 सितंबर को हुई दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न की हत्या के बाद स्कूल में अनेक खामियां पाई गई थीं। घटना के 15 दिन बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर जिला प्रशासन ने 15 सितंबर को स्कूल को अपने अधीन ले लिया था।

4 of 7
pradyuman
3 महीने के लिए स्कूल को अधीन लेने के बाद जिला प्रशासन ने स्कूल की अनेक खामियों को दूर किया है। 8 दिसंबर को 3 महीने का समय पूरा होने के बाद भी स्कूल में खामियां रहने के चलते स्कूल मैनेजमेंट के हाथ बागडोर नहीं सौंपी जा सकी थी।
विज्ञापन

5 of 7
pradyuman thakur - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को स्कूल की बागडोर मैनेजमेंट को सौंप दी गई है। हालांकि अभी स्कूल में अहम खामी रह गई है जिसमें बस कंडक्टरों के लाइसेंस बनना शेष है। जिला उपायुक्त ने स्कूल की बागडोर स्कूल मैनेजमेंट को सौंपते हुए 15 जनवरी तक का समय दिया है। इसके लिए जिला प्रशासन ने मैनेजमेंट से शपथपत्र भी लिया है।
विज्ञापन

6 of 7
pradyuman thakur - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
3 महीने के दौरान स्कूल की देखरेख के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सहित एक अध्यापक की कमेटी बनाई गई थी। स्कूल में खामियों की रिपोर्ट तैयार की गई थी, जिला प्रशासन ने इन खामियों को दूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रायन इंटरनेशनल स्कूल - फोटो : सुदर्शन
शुक्रवार को स्कूल की बागडोर रायन स्कूल मैनेजमेंट को सौंप दी गई है। इसमें एक खामी शेष रह गई है। 15 जनवरी तक दूर करने के आदेश देने के साथ शपथ पत्र भी मैनेजमेंट से लिया गया है। स्कूल बस के 11 कंडक्टर के लाइसेंस नहीं बने हैं। स्कूल की देखरेख व जांच के लिए गठित टीम को समय-समय पर भेजा जाएगा। यदि स्कूल में बाद में कोई खामी मिलती है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। -विनय प्रताप, जिला उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें