देश की युवा शक्ति पर मुझे पूरा भरोसा है। चूंकि मैं खुद मेडिकल फील्ड से हूं, इसलिए मुझे उम्मीद है कि युवा डॉक्टर देश के स्वास्थ्य सिस्टम को नया मुकाम देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। यह कहना है मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का।
विज्ञापन
2 of 5
manushi chhillar
- फोटो : G. pal
शनिवार को दिल्ली के एक होटल में आयोजित सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर समिट व हेल्थकेयर एक्सिलेंस पुरस्कार में छिल्लर ने युवा डॉक्टरों को देश का भविष्य बताया। समिट में भारतीय स्वास्थ्य सेवा का ऑस्कर एक्सिलेंस अवॉर्ड्स प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
3 of 5
manushi chhillar
- फोटो : G. pal
भव्य समारोह में भारतीय रक्षा नायकों की बहादुरी के प्रति सम्मान का प्रदर्शन भी किया गया। पीवीसी बाना सिंह और योगेंद्र यादव जैसे कई भारतीय युद्ध नायकों को सम्मानित किया गया।
4 of 5
manushi chhillar
- फोटो : G. pal
पीवीसी बाना सिंह ने कहा कि वह हमेशा उन डॉक्टरों का दिल से धन्यवाद करते हैं जिन्होंने उन्हें युद्ध में कठिन दिनों के दौरान स्वस्थ होने में मदद की। वहीं, योगेंद्र यादव ने कहा कि हम सैनिक हमेशा सीमा पर देश के लिए मरने के लिए तैयार रहते हैं।
आप हमारी प्रेरणा का स्रोत हैं जिसके बल पर हम शत्रुओं के साथ लड़ते हैं। आयोजक सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ डॉ. प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा का क्षेत्र सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र है, लेकिन विडंबना यह है कि इसके सभी हितधारकों को वांछित मान्यता नहीं मिलती है। बता दें, कि यह अवॉर्ड सबसे पहले 2013 में शुरू किया गया था।