प्रद्युम्न हत्याकांड में सीबीआई ने चौंकाने वाले खुलासे के बाद गुरुग्राम पुलिस की थ्योरी पर कई सवाल उठ रहे हैं। दरअसल सीबीआई ने अपनी जांच के बाद रायन इंटरनेशनल स्कूल के ही 11वीं के एक छात्र को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
प्रद्युम्न हत्या कांड में गुरुग्राम पुलिस ने बस कंडक्टर अशोक को आरोपी बनाया था जबकि सीबीआई ने इसे नकारते हुए 11वीं के छात्र को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
3 of 5
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम पुलिस की थ्योरी थी कि कंडक्टर अशोक ने प्रद्युम्न के साथ यौन शोषण करने की कोशिश की थी और बच्चे के विरोध के बाद उसकी हत्या कर दी गई। जबकि सीबीआई का कहना है कि प्रद्युम्न के साथ यौन शोषण नहीं हुआ बल्कि स्कूल में पीटीएम और परीक्षा टल जाए इसलिए हत्या की गई।
4 of 5
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
सीबीआई ने कहा है कि आरोपी छात्र की मानसिक हालत ठीक नहीं है। हालांकि उसने कंडक्टर अशोक के एंगल को लेकर कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है।
वहीं रायन इंटरनेशनल से हत्या के बाद कब्जे में लिए गए सीसीटीवी फुटेज को लेकर पुलिस ने कहा था कि वह बहुत ब्लर है जिसमें कुछ साफ नहीं है। वहीं सीबीआई ने इसी सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया और हैदराबाद लैब भेजकर इसकी जांच कराई तो उसमें आरोपी बच्चा मौका-ए-वारदात से निकलता दिखाई दे रहा है।