गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में 8 सितंबर को हुई सात साल के मासूम प्रद्युम्न की हत्या के आरोप में 11वीं का छात्र इन दिनों ऑब्जर्वेशन होम में बंद है। इस दौरान उसके माता-पिता दो बार उससे मिलने आ चुके हैं। पहली मुलाकात में उसने अपने मां-पापा से कुछ लाने को कहा था लेकिन वो लोग उसका सामान नहीं लाए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
प्रद्युम्न की हत्या कांड के आरोपी को फरीदाबाद बाल सुधार गृह में लाया गया ।
- फोटो : अमर उजाला
जब 14 नवंबर(मंगलवार) को उसके परिजन दोबारा उससे मिलने पहुंचे तो उसने पूछा कि जो सामान उसने मंगाया था वह लाए कि नहीं। जब उनका जवाब ना हुआ तो वह जरूर कुछ निराश हो गया।
विज्ञापन
3 of 5
प्रद्युम्न की हत्या कांड के आरोपी को फरीदाबाद बाल सुधार गृह में लाया गया ।
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल किशोर ने अपने कोर्स की किताबें भी मांगी थी ताकि वह अपनी पढ़ाई जारी रख सके। मगर परिजन मंगलवार को किताबें लेकर नहीं आए थे। आगे जानिए बड़ा होकर क्या बनना चाहता है वह...
4 of 5
ryan international
- फोटो : सुदर्शन झा
बता दें कि आरोपी रायन स्कूल की 11वीं कक्षा का छात्र कॉमर्स स्ट्रीम से पढ़ाई कर रहा है और 12वीं के बाद लॉ करना चाहता है। आब्जर्वेशन होम के अधीक्षक दिनेश यादव के अनुसार, किशोर के माता-पिता के अलावा उसके चाचा व बुआ भी मिलने आए थे। वे लोग करीब 12.05 मिनट पर आब्जर्वेशन होम पहुंचे। कागजी कार्रवाई के बाद उनकी मुलाकात 20 मिनट ही हो पाई और 12.30 बजे वे लोग वापस लौट गए। इस दौरान उन्होंने बच्चे को कपड़े दिए।
अधीक्षक दिनेश यादव ने बताया कि सीबीआई की हिदायत है कि बच्चे की उसके परिजनों से मुलाकात उनकी निगरानी में हो तो उस दौरान उनका स्टाफ भी वहां मौजूद था। उन्होंने बताया कि बच्चे ने अपने कोर्स की किताबें मंगवाई थीं, मगर आज उसके परिजन किताबें लेकर नहीं आए थे। संभवतया अगली बार जब वे आएंगे तो किताबें ले आएंगे, जोकि बच्चे को उपलब्ध करवा दी जाएंगी।