गुरुग्राम के भोंडसी में सोमवार को रायन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा दो के छात्र प्रद्युम्न के हत्या के चार दिन बीत गए। रविवार को अभिभावकों में गुस्सा और पुलिस की लाठीचार्ज के बाद पूरा इलाका छावनी में तब्दील है। जगह-जगह नाके लगा दिए गए। अभिभावकों को स्कूल से दूर रखने की कोशिश की जा रही है। गांव वालों को भी इकट्ठा नहीं होने दिया जा रहा है। मीडिया पर लाठी बरसाने वाले पुलिस सोमवार को नरमी से पेश आ रहे थे। घटना के चार दिन बाद मीडिया को लोगों को स्कूल में प्रवेश दिया गया तो स्कूल का नजारा बदला मिला। पेश है लाइव रिपोर्ट:
विज्ञापन
2 of 6
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
स्थान: स्कूल के अंदर
स्कूल के अंदर पूरा माहौल बदला हुआ है। जिन कमरों में कभी बच्चे बैठा करते थे, वहां पुलिस वाले भारी संख्या में मौजूद है। प्रद्युम्न के घटना स्थल वाले टॉयलेट को सील कर दिया गया है। वहां अभी भी खून के धब्बे मौजूद है। टॉयलेट में गलियारे के दोनों ओर से आने जाने पर पाबंदी है। टॉयलेट से महज 27 कदम की दूरी पर कक्षा-2 के सेक्शन-ए में है। जहां अभी महिला पुलिसकर्मी मौजूद है। स्कूल की इस कक्षा के अंदर अब भी प्रद्युम्न के हाथ की बनाई पेंटिंग मौजूद है। कक्षा ट्री में प्रद्युम्न का नाम दूसरे नंबर पर है। मई महीने में वह क्लास मॉनिटर भी था। जो उसकी काबिलिय को बयां कर रहा है। दोपहर को एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अकील मोहम्मद ने घटना स्थल का मुआयना किया और अपराध के निशान देखे।
विज्ञापन
3 of 6
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
स्थान: स्कूल परिसर
स्कूल परिसर पूरा छावनी में तब्दील है। स्कूल के अंदर क्विक रिस्पांस टीम के अलावा अग्निशामन यंत्र, महिला पुलिस और एक रिजर्व पुलिस की बटालियन मौजूद है। जिस तरह स्कूल की चारदीवारी टूटी हुई है, वहां अधिक संख्या में पुलिस बल मौजूद है। जबकि दूसरे तरफ पुलिस वाले हर गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। बाहर बसें खड़ी है। कोई असामजिक तत्व बसों को आग न लगा दें कि इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने बसों को दूसरी जगह शिफ्ट करने को कहा है।
4 of 6
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
स्थान: स्कूल के बाहर
स्कूल के बाहर पुलिसकर्मी तैनात है। इसमें सीआईडी के लोग भी शामिल है। इसके अलावा ट्रेनिंग पुलिसकर्मी भी मुस्तैद है। सभी चैनलों की ओबी वैन खड़ी है। लाइव रिपोर्टिंग की जा रही है। लोगों को स्कूल के अंदर जाने से मना किया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
स्थान : सोहना रोड
पहले यहां बेरोक-टोक लोगों को आने जाने का सिलसिला रहता था, लेकिन रविवार की घटना के बाद पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी कर दी है। भोंडसी में प्रवेश से पहले नाके लगा दिए है। तो कुछ जगहों पर डायवर्जन कर दिया गया है। ताकि लोगों की भीड़ स्कूल तक न पहुंचे। पूरी सड़क पर पुलिस तैनात है। आने जाने वाले से पूछताछ किया जा रहा है।
स्थान: स्कूल के मुख्य रोड पर
स्कूल के मुख्य रोड पर पुलिस का अधिक पहरा है। एक तरफ नाके बंदी तो दूसरी तरफ पुलिस ने सड़क पर रोक लगा दिया है, ताकि गांव की तरफ से आने वाली भीड़ नहीं आ सके। मीडिया वालों की आईडी चेक करके अंदर मुख्य रोड पर प्रवेश दिया जा रहा था। लोगों को आने जाने पर बंदिश है। यहां पर लेडिज पुलिस भी भारी संख्या में तैनात है।
-स्कूल के क्लास ट्री में दूसरे नंबर पर दर्ज है प्रद्युम्न का नाम
-पुलिस छावनी में तब्दील है स्कूल परिसर व क्षेत्र