प्रद्युम्न हत्याकांड में जेल से जमानत पर रिहा हुए आरोपी अशोक की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा है। शुक्रवार को उसकी तबीयत खराब रही तो परिजनों ने गांव के दूसरे डॉक्टर के पास ले गए।
विज्ञापन
2 of 7
ryan school
- फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
तबीयत में सुधार नहीं होने से अशोक के परिजन चिंतित है। उन्हें अब कई तरह की फिक्र सताने लगी है। बता दें कि 08 सितंबर को भोंडसी के रायन इंटरनेशनल स्कूल में प्रद्युम्न की हत्या में गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
3 of 7
ryan school
- फोटो : पवन कुमार सेठी
बाद में सीबीआई जांच के दौरान एक छात्र को आरोपी बनाया गया। बीते बुधवार को कोर्ट ने 50 हजार के मुचलके पर जमानत दे दी। बुधवार शाम रिहा होने के बाद से तबीयत खराब है। शुक्रवार को भी अधिक तबीयत खराब हो गई है।
4 of 7
ryan school
- फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
परिजनों के मुताबिक डॉक्टर ने बताया कि उसे अंदरुनी चोट है। वह अंदर से डरा हुआ है। जिसकी वजह से तबीयत में सुधार नहीं हो रहा है। पिता अमीचंद ने बताया कि उसके शरीर में अधिक दर्द है। सीने में दर्द की वजह से बोलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
ryan school
- फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को तबीयत अधिक खराब हो गई। जिसकी वजह से दूसरे डॉक्टर के पास ले जाना पड़ा। बता दें कि अशोक का आरोप है कि गुरुग्राम पुलिस ने जुर्म कबूलने के लिए बहुत पिटाई की थी। इसकी वजह से अब भी शरीर में दर्द है।
विज्ञापन
6 of 7
ryan school
- फोटो : पवन कुमार सेठी
सोहना के गांव घमाड़ौज में अशोक के रिहाई के बाद से उससे मिलने वालों का तांता लगा है। इसमें मीडिया से जुड़े लोग अधिक हैं। अशोक शुक्रवार को पड़ोसी के घर से अपने घर में शिफ्ट हो गया।
परिवार के बीच आने से उसके परिजनों के चेहरों पर खुशी है। अशोक की मां केला देवी कहती हैं कि उसे शुरू से भरोसा था कि उसका बेटा बेगुनाह है। अब जब ठीक हो जाएगा तो खुलकर बात करूंगी। प्रद्युम्न के घर भी ले जाऊंगी।