फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में फिल्म पद्मावती के खिलाफ तलवार ले सड़क पर उतरे राजपूत समाज के लोग

Fri, 24 Nov 2017 03:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार


Brandishing swords, Rajput community members hold protest against the movie #Padmavati in #Delhi's Nangloi
विज्ञापन
1 of 6
फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की हिंदी भाषी फिल्म पद्मावती को लेकर विवाद और विरोध लगातार जारी है। फिल्म की रिलीज को रद्द करने के लिए देशभ्रर में प्रदर्शन हो रहे हैं। शुक्रवार को इस फिल्म के विरोध की आग दिल्ली भी पहुंच गई।
विज्ञापन

2 of 6
Padmavati
दिल्ली में बड़ी संख्या में लोगों ने दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म पद्मावती का विरोध और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म निर्माता को फिल्म रिलीज न होने देने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

3 of 6
Padmavati
शु्क्रवार सुबह पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में राजपूत समाज के लोगों ने तलवार लेकर फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। इनकी मांग थी कि फिल्म को रिलीज ने होने दिया जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वो फिल्म को दिल्ली में रिलीज नहीं होने देंगे।
 

4 of 6
Padmavati
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक इस फिल्म को देश और दुनिया में पूरी तरह से प्रतिबंधित नहीं किया जाता उनका विरोध जारी रहेगा। फिल्म राजपूत समाज का अपमान करती है इसलिए इसे प्रदर्शित नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
Padmavati
फिल्म में राजपूत रानी पद्मावती के चरित्र-चित्रण पर कई संगठनों और लोगों को आपत्ति है। तीन मिनट का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म को लेकर विरोध जारी है। यहां तक कि कई राज्य सरकारों ने रिलीज होने से पहले ही इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Padmavati
वहीं हरियाणा के बीजेपी नेता सूरजपाल अम्मू ने फिल्म में पद्मावती की भूमिका करने वाली अभिनेतत्री दीपिका पादुकोण और निर्माता संजय लीला भंसाली का सिर काटने वाले को 10 करोड़ इनाम देने की घोषणा की थी जिसके बाद बॉलीवुड ने इसका कड़ा प्रतिवाद किया ‌था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें