फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर एसबीआई में है आपका खाता तो महंगी हो गई है ये सुविधा, जरूर जान लें

Sun, 30 Jul 2017 08:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया - फोटो : SBI
अगर आपका खाता भारत के सबसे बड़े बैंक यानी भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में है तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल एसबीआई ने अपने कुछ नियमों और फीस में बदलाव किया है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : Dig Vishal
किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए आपका इन नियमों के बारे में जानना जरूरी है। बता दें कि 1 जुलाई से जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) देशभर में लागू हो जाने के बाद बैंकों ने जिन चार्जेस को बढ़ाया गया है उनका भार कुल मिलाकर ग्राहकों पर ही पड़ रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
Earn Money
बात करते हैं सर्विस चार्ज की। जहां पहले सर्विस चार्ज 15 प्रतिशत हुआ करते थे वहीं अब जीएसटी लागू होने के बाद इसकी जगह अब 18 प्रतिशत जीएसटी लग रहा है। ऐसे में अब कस्टमर्स को सेवाओं के बदले ज्यादा टैक्स देना पड़ेगा।

4 of 5
state bank buddy app - फोटो : सोशल मीड‌िया
बता दें ‌कि एसबीआई के नए मोबाइल ऐप एसबीआई बैंक बडी के जरिए एटीएम से निकासी पर अब 25 रुपए से कुछ अधिक शुल्क देना होगा जो ‌जीएसटी के अनुसार होगा। अगर आप एसबीआई बैंक बडी ऐप से अपने सेविंग अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करते हैं तो आपको 3 प्रतिशत + टैक्स चुकाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
state bank buddy app - फोटो : सोशल मीड‌िया
बता दें कि एसबीआई बैंक बडी ऐप ऐसा मोबाइल वॉलेट है जो एसबीआई यूजर्स को इसके जरिए एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा देता है। हालांकि इसके लिए पहले 25 रुपए लगते थे। यानी अगर आप इस ऐप के ‌जरिए एटीएम से पैसे निकालते हैं तो पहले 25 रुपए लगते थे अब उससे ज्यादा लगेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें