फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 साल की मॉडल की इन तस्वीरों ने तबाह की उसकी जिंदगी, सामने आई एक शर्मनाक सच्चाई

Sun, 30 Jul 2017 08:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 15
अंडरगार्मेंट बेचने वाली कंपनी के लिए मॉ‌डलिंग करने वाली 21 साल की युवा लड़की का फोटो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो न चाहते हुए भी ये तस्वीरें उसके घरवालों और दोस्तों तक पहुंच गईं। (फोटो व स्टोरी साभार: डेली मेल)
विज्ञापन

2 of 15
इन तस्वीरों के चलते कई अच्छे घरों से शादी के लिए आ रहे उसके रिश्ते भी टूट गए। मां-बाप से लेकर दोस्तों के बीच उन तस्वीरों पर होने वाली चर्चा ने अंततः  इस युवा लड़की को डिप्रेशन में डाल दिया। 
विज्ञापन

3 of 15
असल में इस लड़की के एक शॉपिंग वेबसाइट के लिए अंडरगार्मेंट यानि अंतर्वस्त्र के लिए मॉडलिंग की थी। इस साइट ने लड़की से करार किया था कि उसकी इन तस्वीरों को वेबसाइट पर एक साल तक ही इस्तेमाल किया जाएगा। 

4 of 15
- फोटो : yummymummyclub.ca ff
लेकिन कंपनी ने अपने अनुबंध का उल्लंघन करते हुए लड़की की अंतर्वस्त्र वाली तस्वीरों का इस्तेमाल एक साल बाद भी जारी रखा। बता दें कि जिस वेबसाइट ने लड़की की तस्वीरों का इस्तेमाल किया वो ऑनलाइन शॉपिंग की देश की 'अग्रणी' कंपनियों में से एक है। 
विज्ञापन

5 of 15
चौंकाने वाली बात ये है कि लड़की की इन तस्वीरों का इस्तेमाल उस वेबसाइट के अलावा अन्य वेबसाइट भी बिना उसकी अनुमति के कर रही थीं। यहीं से उसकी तस्वीरें कुछ असामाजिक तत्वों के हाथ लग गई जिसका नतीजा ये हुआ कि उसके पास अश्लील मैसेज से लेकर कॉल तक आने लगी। 
विज्ञापन

6 of 15
- फोटो : अमर उजाला
लड़की ने पहले तो वेबसाइट चलाने वाली कंपनी से इन तस्वीरों को हटाने के लिए कहा लेकिन जब उसकी बात नहीं सुनी गई तो उसने दिल्ली महिला आयोग में शिकायत की।
विज्ञापन

7 of 15
आयोग ने कंपनी को कानूनी प्रक्रिया के तहत नोटिस भेजा जिसके बाद साइट ने ये तस्वीरें हटाईं। आयोग ने अन्य साइटों को भी इसी तरह का नोटिस भेजा जिसके बाद वहां से भी तस्वीरें हटाई गईं।

8 of 15
- फोटो : self
इस बारे में विशेषज्ञों का कहना है कि  इस घटना ने सवाल खड़ा कर दिया है कि भारत में अंतर्वस्त्र मॉडलिंग का व्यवसाय अनैतिक तौर पर संचालित किया जा रहा है।

9 of 15
बता दें कि कुछ साल पहले राजधानी के एक बड़े से स्टूडियो में इस अंतर्वस्त्र को शूट किया था और करार के तौर इन तस्वीरों को एक साल के उपयोग की अनुमति दी गई थी। लंबे समय तक वेबसाइट पर रहने की वजह से पीड़ित लड़की की तस्वीरें फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ट्रोल करने लगीं और अनजान लोगों ने उसे अन्य जगहों पर शेयर करना शुरु कर दिया।

10 of 15
- फोटो : Desk
इसके बाद तो स्थिति बद से बदतर होती गई और पीड़ित लड़की के सेलफोन पर अश्लील कॉल और संदेश भी आने शुरु हो गए। उसकी शादी के कई रिश्ते होते-होते रह गए। जैसे ही लड़के वालों को उसके पिछले पेशे और अंतर्वस्त्र वाली तस्वीरों के बारे में पता चलता वो बचने की कोशिश करने लगते।

11 of 15
मालूम हो कि भारत में अंतर्वस्त्र कपड़ों का बाजार लगभग 3 अरब डॉलर से भी अधिक का है जिसमें ऑनलाइन शॉपिंग का हिस्सा एक प्रतिशत के करीब है। इंटरनेशनल खिलाड़ियों के प्रवेश की वजह से अंतर्वस्त्र माडॅलिंग के पेशे में तेजी से उछाल आया है। माना जाता है कि अंतर्वस्त्र मॉडलिंग का काम उच्च वर्ग के लोगों से जुड़ा है और इसमें बहुत अच्छा पैसा भी है। 

12 of 15
- फोटो : source
डीसीडब्ल्यू के सदस्य डॉ. फ्रैलीन मैलिक ने कहा कि जसप्रीत (बदला हुआ नाम) ने जिस वेबसाइट के लिए अंतर्वस्त्र शूट किया था वह कंपनी तीन साल पहले भारत में शीर्ष तीन ई-रिटेलरों में से एक थी।

13 of 15
वो आगे कहती हैं, 'वह सिर्फ 21 साल की है। वह बहुत परेशान थी और दो महीने पहले उसने हमसे संपर्क किया। इससे यही लगता है कि भारत जैसे देश में किसी उद्योग को वैध बनाना आसान नहीं है। विशेष रूप से फैशन जैसे उद्योग पर कड़ी निगरानी की आवश्यकता है।

14 of 15
राजौरी गार्डन स्थित एक मॉडलिंग एजेंसी के मालिक, जिन्होंने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हम हमेशा अंतर्वस्त्र माडॅलिंग करने वाली मॉडल को सलाह देते हैं कि वे बड़े ब्रांड और कंपनियों में मॉडलिंग के लिए जाएं क्योंकि वहां शोषण की संभावना कम रहती है।
विज्ञापन

15 of 15
आप नहीं जानते कि छोटे ब्रांड आपके साथ क्या कर सकते हैं। छोटे ब्रांड में शोषण की ज्यादा संभावना होती है। हालांकि, यह मामला वास्तव में हम सब के लिए आंख खोल देने वाला है और अब हमें सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें