फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो इसलिए एसआई ने मनोज के सिर में मारी गोली

विज्ञापन
1 of 11
रेस्तरां में मनोज वशिष्ठ को गोली दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात एसआई भूपसिंह ने मारी थी। एसआई भूपसिंह को लगा था कि मनोज वशिष्ठ ने इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार को गोली मार दी है। (सभी फोटो: अमर उजाला ब्यूरो)
Trending Videos
विज्ञापन

...तो इसलिए एसआई ने मनोज के सिर में मारी गोली

2 of 11
अगर वह गोली नहीं मारेगा तो मनोज कई लोगों को गोली मार देगा। दूसरी तरफ पुलिस की तफ्तीश में ये बात भी सामने आई है कि ठगी के शिकार हुए दो लोगों ने खुदकुशी कर ली थी। इनमें से मनोज वशिष्ठ का एक एजेंट भी शामिल था।
विज्ञापन

...तो इसलिए एसआई ने मनोज के सिर में मारी गोली

3 of 11
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (स्पेशल सेल) एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि रेस्तरां में मनोज वशिष्ठ के होने की सूचना के बाद पुलिस टीम ने वहां घेराबंदी की। कुर्सी पर बैठे मनोज वशिष्ठ के पीछे से कंधे पर हाथ रखते हुए इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने कहा , ‘मनोज, हम पुलिस से हैं.. साथ चलो।’

...तो इसलिए एसआई ने मनोज के सिर में मारी गोली

4 of 11
पुलिस का नाम सुनते ही मनोज तुरंत खड़ा हो गया। इंस्पेक्टर मनोज उसे ठीक से पकड़ पाता इससे पहले ही मनोज ने पिस्टल निकाल ली थी और पिस्टल को कोक कर लिया। वह पिस्टल चला पाता इंस्पेक्टर ने उसके हाथ को पकड़ कर ऊपर कर दिया। फिर दोनों गुथमगुत्था हो गएं। एक सिपाही भी इंस्पेक्टर की सहायता के लिए दौड़ा।
विज्ञापन

...तो इसलिए एसआई ने मनोज के सिर में मारी गोली

5 of 11
इसी दौरान टेबल घूम गई और मनोज के साथ इंस्पेक्टर धर्मेंद्र व सिपाही नीचे गिर गए। इस बीच मनोज की पिस्टल से गोली चल गई। कुछ दूरी पर खड़े एसआई भूप सिंह को लगा कि मनोज ने इंस्पेक्टर धर्मेंद्र को गोली मार दी है।
विज्ञापन

...तो इसलिए एसआई ने मनोज के सिर में मारी गोली

6 of 11
इस पर एसआई भूप सिंह ने मनोज को गोली मार दी। गोली मनोज के सिर में लगी थी और वह वही ढेर हो गया। टेबल की ओट की वजह से भूप सिंह इंस्पेक्टर को देख नहीं पाया था।
विज्ञापन

...तो इसलिए एसआई ने मनोज के सिर में मारी गोली

7 of 11
दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस को तफ्तीश में ये भी पता लगा कि मनोज की ठगी के शिकार दो लोगों ने खुदकुशी कर ली। दिल्ली के प्रसाद नगर में रहने वाला पारस व उसकी पत्नी गीता दोनों मनोज के पास एजेंट का काम करता था।

...तो इसलिए एसआई ने मनोज के सिर में मारी गोली

8 of 11
गीता ने अमर उजाला को बताया कि पारस ने उसके काफी रिश्तेदारों का पैसा मनोज के पास इंवेस्ट करवाया था। मनोज ने शुरू में तो लोगों का पैसा दिया था, मगर बाद में पैसा देना बंद कर दिया था।

...तो इसलिए एसआई ने मनोज के सिर में मारी गोली

9 of 11
इस पर पारस के रिश्तेदार उसे पैसा वापस दिलवाने क लिए परेशान करने लगे थे। इससे परेशान होकर 13 फरवरी, 2013 को पारस ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के कुछ महीने बाद आंध्र प्रदेश के एक व्यक्ति ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

...तो इसलिए एसआई ने मनोज के सिर में मारी गोली

10 of 11
मामले की सीसीटीवी फुटेज सोमवार को सार्वजनिक हो गई। इसमें दिख रहा है कि सिविल ड्रेस में पहुंचे चार-पांच पुलिसकर्मियों में से एक ने मनोज को पीछे से हाथ मारा इसके बाद वह उठकर आगे की तरफ भागा।
विज्ञापन

...तो इसलिए एसआई ने मनोज के सिर में मारी गोली

11 of 11
इस दौरान गोली मनोज ने पहले चलाई या नहीं यह उसमें स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है लेकिन वहां पर मनोज के गिरने के बाद उसके चारों तरफ पुलिसकर्मी खड़े दिख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें