फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुराड़ी कांड में घर से मिला एक और रजिस्टर, जिसमें पिता की आत्मा ने इन लोगों को बताया कलयुगी

Tue, 10 Jul 2018 07:29 AM IST
शुजात आलम,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
burari death case - फोटो : अमर उजाला

बुराड़ी इलाके में 11 लोगों की मौत के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। भाटिया परिवार के घर से मिले एक रजिस्टर से पता चला है कि पिता भोपाल सिंह चुंडावत की कथित आत्मा बड़े बेटे दिनेश और दूसरी बेटी सुजाता को कलयुगी बताती थी। ललित के शरीर में आकर भोपाल की कथित आत्मा कहती थी कि दिनेश व सुजाता मांस का सेवन करते हैं। इसलिए उन्हें अपने किसी भी अनुष्ठान की जानकारी नहीं देनी है और न ही उन्हें मेरे बारे में कुछ बताना है।

विज्ञापन

2 of 5
burari death case - फोटो : जी पाल

रजिस्टर के पन्नों पर लिखा गया है कि पिता की कथित आत्मा ऐसा न करने पर सजा की बात करती थी। माना जा रहा है कि शायद इसी वजह से दिनेश व सुजाता को पिता के आत्मा आने की बात के बारे में परिवार ने कभी कुछ नहीं बताया था। छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 11 मौतों के बाद सुजाता और दिनेश पुलिस की जांच को लगातार झूठा बताते रहे।

विज्ञापन

3 of 5
क्राइम ब्रांच की टीम जांच के लिए पहुंची - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कभी नहीं माना कि ललित के ऊपर उसके पिता की आत्मा आती थी या उनका परिवार कोई अनुष्ठान या पूजा कर रहा था। सुजाता तो बार-बार यह कहती रही कि पुलिस अपनी ओर से झूठी कहानी बनाकर हत्या की जांच से बच रही है। उसका कहना था कि उसके परिवार के 11 सदस्यों की किसी ने हत्या की है।

4 of 5
burari case

इधर पुलिस की छानबीन में घटना वाले दिन घर में किसी भी बाहरी शख्स के अंदर जाने का सबूत नहीं मिला था। इस बात पर सवाल खड़े किए जा रहे थे कि सुजाता और दिनेश को इस पूरे अनुष्ठान की जानकारी क्यों नही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
burari death case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पहले ही रजिस्टर के बीच के पन्नों में दिनेश व सुजाता को कुछ न बताने का जिक्र किया गया है। पुलिस उसके आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें