वंदना इंक्लेव में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही ब्यूटीशियन प्रेमिका की हत्या के मामले में आरोपी युवक ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही ब्यूटीशियन की हत्या उसी के प्रेमी ने दूसरे व्यक्ति से अफेयर का शक होने पर की थी। पुलिस ने वारदात का खुलासा कर हत्यारोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ब्यूटीशियन के कत्ल में इस्तेमाल चाकू को भी बरामद कर लिया है। हत्या के बाद आरोपी शव को ट्रॉली बैग में डालकर ठिकाने लगाने जा रहा था।
विज्ञापन
2 of 6
jyoti murder
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी वैभव कृष्ण ने पत्रकारों को बताया कि बाडेवाल फतेहपुर लुधियाना निवासी ज्योति वर्मा (26) फिलहाल खोड़ा के नेहरू गार्डन में चार्टेड एकाउंटेंट के मकान में किराए पर रहती थी। वह इंदिरापुरम स्थित एक ब्यूटी पार्लर में 22 हजार रुपये प्रतिमाह पर काम करती थी। उसके साथ लुधियाना का रहने वाला शिवम भी लिव इन में रहता था। शिवम और ज्योति ने घर का काम बांट रखा था।
विज्ञापन
3 of 6
jyoti murder
- फोटो : अमर उजाला
ज्योति सुबह का और वह रात का खाना बनाता था। 9 जून को हत्या वाली रात वह शराब पीकर घर पहुंचा था। रात करीब 11 बजे ज्योति घर लौटी। वह बाहर से खाना खाकर आया था, इसलिए उसने खाना नहीं बनाया। इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ था। बीते कुछ महीनों से शिवम को शक था कि ज्योति का किसी दूसरे युवक से अफेयर चल रहा है। इसको लेकर शिवम ने ज्योति का मोबाइल लेकर चेक करने का प्रयास किया, इस पर दोनों में झगड़ा बढ़ गया। इस पर शिवम ने घरेलू चाकू से वार कर ज्योति को मौत के घाट उतार दिया और शव ट्रॉली बैग में भरकर बाथरूम में छिपा दिया। शिवम ने मृतका मोबाइल स्विच ऑफ भी कर दिया था।
शव ठिकाने लगाने को बुक की थी ‘जूम’ कार
4 of 6
jyoti murder
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन वह शव के साथ घर में रहा और 12 जून को उसने ऑनलाइन ‘जूम’ कार बुक की। यह कार बुक करने वाला खुद ही ड्राइव कर सकता है। सात बजे कंपनी की साइट से कार भी ले आया। रात 11 बजे तीसरी मंजिल स्थित कमरे से बैग लाकर स्विफ्ट कार में रख लिया। देर रात वह शव को ठिकाने लगाने के लिए लुधियाना पंजाब जाने की फिराक में था। बैग से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने घेर लिया। इस पर पकड़े जाने के डर से वह बैग छोड़कर भाग गया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे लेबर चौक नेहरू गार्डन से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से ज्योति का पासपोर्ट, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, वोटर आईडी और शैक्षिक प्रमाण पत्र भी मिले हैं। पुलिस ने कार भी जब्त कर ली है।
विज्ञापन
दो साल पहले हुई थी ज्योति से मुलाकात
5 of 6
jyoti murder
- फोटो : अमर उजाला
शिवम ने बताया कि ज्योति से उसकी मुलाकात दो साल पहले लुधियाना में हुई थी। उस समय वह लुधियाना के एक सैलून में काम करती थी। दो साल तक दोनों के बीच प्रेम संबंध रहे। अगस्त में शिवम खोड़ा आ गया। उसने ही किराए पर कमरा लिया था। दो माह बाद ज्योति भी यहां आ गई और उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। वहीं, ज्योति के भाई लोधी सिंह वर्मा का कहना है कि ज्योति ने घर में बताया था कि वह किसी लड़की के साथ दिल्ली में रहती है और एक सैलून पर काम करती है। परिजनों का छह महीने में कभी दिल्ली आना भी नहीं हुआ। वह दो भाई और पांच बहनें हैं। ज्योति के परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को लुधियाना ले गए।
हत्यारोपी शिवम पंजाब से बीसीए पास है। पुलिस के मुताबिक 10 महीने से वह नोएडा स्थित मोबाइल कंपनी में काम करता था। शिवम एक पढ़ी लिखी फैमिली से संबंध रखता है। माता-पिता के अलावा उसके परिवार में दो भाई हैं। एक भाई डाक्टर है, जबकि एक भाई लुधियाना के कालेज में ही अध्यापक है।