फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने स्कूल में लगाई झाड़ू, हाथों से उठाया कचरा, तस्वीरें

Sun, 16 Sep 2018 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत की। वे पहाड़गंज स्थित बाबा साहेब अंबेडकर स्कूल पहुंचे और वहां झाड़ू लगाई और हाथों से कचरा भी उठाया। कचरे को एक जगह एकत्र करने के लिए उन्होंने फावड़े का इस्तेमाल किया। प्रधानमंत्री ने छात्रों से स्वच्छता के महत्व पर भी बात की और सवाल भी पूछे। उन्होंने बच्चों को बाबा साहेब अंबेडकर जैसा बनने की सीख दी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
modi
स्कूल पहुंचते ही प्रधानमंत्री ने बीआर अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की। इसके बाद परिसर में बांस की झाड़ू से सफाई की। उन्होंने स्कूल के एक कोने से झाड़ियों से कचरे को हटाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

3 of 5
modi
वहां घास होने के कारण प्लास्टिक की प्लेट, कागज के टुकड़े व डिस्पोजिबल ग्लास निकालने में असफल रहने पर उन्होंने हाथ से कचरा बाहर निकाला। इसके बाद बच्चों से मुलाकात करने उनके बीच पहुंच गए।

4 of 5
modi
पीएम के पूछने पर कि क्या सबको सफाई करनी चाहिए, इस पर बच्चों ने यस सर में जवाब दिया। पीएम ने अगला सवाल किया कि टीवी पर स्वच्छता को लेकर कौन से विज्ञापन आते हैं और आपको कौन-कौन से याद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
NARENDRA MODI
बच्चों के समूह में से जवाब आते रहे, एक कदम स्वच्छता की ओर, हमारा भारत स्वच्छ भारत, एक भारत श्रेष्ठ भारत। सवाल-जवाब के बाद उन्होंने बच्चों को 15 सितंबर से शुरू किए गए स्वच्छता सेवा अभियान की जानकारी दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें