राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आते ही रायसीना की रेस खत्म हो चुकी है। रामनाथ कोविंद देश के 14वें राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं। रामनाथ कोविंद को चुनाव में कुल 7,02,044 मत मिले, वहीं उनकी प्रतिद्वंद्वी मीरा कुमार ने 3,67,314 वोट हासिल किए। इसके बाद कोविंद के पास बधाईयों का तांता लग गया। खुद पीएम नरेंद्र मोदी भी कोविंद के घर पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएं दीं और मिठाई भी खिलाई।
विज्ञापन
2 of 5
pm modi
- फोटो : सोशल मीडिया
कोविंद से पीएम मोदी के मिलने की तस्वीर और उन्हें बधाई देने व मिठाई खिलाने वाली तस्वीर भी आपने देखी होगी। लेकिन क्या आप जानना नहीं चाहेंगे कि पीएम मोदी ने रामनाथ कोविंद को कौन सी मिठाई खिलाई। यही सवाल एक ट्विटर यूजर के मन में भी था और जब उसने पीएम मोदी से पूछा कि सर आपने कोविंद जी को कौन सी मिठाई खिलाई तो उसके बाद जो हुआ उससे वह तो बेहद हैरान था ही अन्य ट्विटर यूजर भी हरकत में आ गए।
विज्ञापन
3 of 5
pm modi
- फोटो : सोशल मीडिया
पीएम मोदी से ट्विटर पर मिठाई वाला ये सवाल करने वाले शख्स की हैरानी का उस वक्त कोई ठिकाना ना रहा जब पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर उसे जवाब दिया।
4 of 5
pm modi
- फोटो : सोशल मीडिया
पीएम मोदी ने इशान नाम के इस शख्स को रिप्लाई करते हुए लिखा लड्डू। पीएम के जवाब देने की देर न थी कि उसके बाद अन्य यूजरों से सवालों का तांता ही लग गया। कई लोगों ने पीएम से तरह-तरह के सवाल पूछने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा सर 'जलेबी खिलानी चाहिए थी। यह हमारी राष्ट्रीय मिठाई है।' तो वहीं एक अन्य यूजर ने पूछा कि सर ये लड्डू आपने किसके दुकान की थी।
Sir kaun si mithai khilayi ?
— Ishan (@1SH4N) July 20, 2017
Laddoos... https://t.co/4WMtAcZa9p
— Narendra Modi (@narendramodi) July 21, 2017
इसके बाद 'नरेंद्र मोदी फैन्स क्लब' ने एक ट्वीट किया और लिखा कि 'अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद, पूरा देश आपको इसी तरह लड्डू खिलाएगा'। वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'एक प्रधानमंत्री का स्वभाव, उनका व्यवहार, उनकी संवेदनशीलता तो देखिए! इतने पूर्वाग्रहों और दुराग्रहों के बीच भी अपनी सरलता कायम रख पाना अद्भुत है।'
सर , जलेबी देना चाहिए ।
हमारी राष्ट्रीय मिठाई है।।😊😊
— Ashutosh Jha 🇮🇳 (@Ajashutoshjha) July 21, 2017
Kiske dukan ka..?? 😊
— Punita Tiwari (@Punita_Tiwari_) July 21, 2017
अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद...
पूरा देश आपको इसी तरह लड्डू खिलायेगा।
— Narendra Modi (@narendramodiSF) July 21, 2017