फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pix : हनी सिंह और कैलाश खेर को पछाड़कर अनुराग दीक्षित बने बेस्ट मेल सिंगर

Tue, 19 May 2015 09:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
नोएडा के अनुराग दीक्षित ने कड़ी प्रतिस्पर्धा में हनी सिंह और कैलाश खेर सरीखे गायकों को पछाड़ते हुए बेस्ट मेल सिंगर अवार्ड अपने नाम कर लिया। गायक-संगीतकार शंकर महादेवन ने अनुराग को अवार्ड प्रदान करने की ऑनलाइन घोषणा की।
विज्ञापन

Pix : हनी सिंह और कैलाश खेर को पछाड़कर अनुराग दीक्षित बने बेस्ट मेल सिंगर

2 of 6
वह पिछले 11 वर्षों से नोएडा के सेक्टर-62 में परफॉर्मिंग आर्ट्स इंस्टीट्यूट म्यूजिकोलोजी भी संचालित कर रहे हैं जो युवाओं को संगीत की शिक्षा देने के साथ रोजगार परक कोर्स भी उपलब्ध कराता है।
विज्ञापन

Pix : हनी सिंह और कैलाश खेर को पछाड़कर अनुराग दीक्षित बने बेस्ट मेल सिंगर

3 of 6
उनका नया एल्बम ‘लाखों आसमान’ हाल ही में रिलीज हुआ है और उसमें गाये गीतों के लिए अनुराग को प्रतिष्ठित आर्टिस्ट-अवार्ड/ हंगामा अवार्ड के लिए नामित किया गया था। बेस्ट फीमेल आर्टिस्ट का अवार्ड प्लेबैक सिंगर सुजाता मजूमदार को मिला।

Pix : हनी सिंह और कैलाश खेर को पछाड़कर अनुराग दीक्षित बने बेस्ट मेल सिंगर

4 of 6
अवार्ड की दौड़ में हनी सिंह, कैलाश खेर और सैकड़ों अन्य प्रतिद्वंदी थे। लेकिन अनुराग को मिले फैंस की वोटिंग के सामने सभी पिछड़ गए। उनके गानों में साफ सुथरी भाषा को अहमियत दी जाती है। उनका गीत ‘खामोशी’ बच्चों पर हो रहे अत्याचारों के प्रति जागरूक करता है।

विज्ञापन

Pix : हनी सिंह और कैलाश खेर को पछाड़कर अनुराग दीक्षित बने बेस्ट मेल सिंगर

5 of 6
वहीं, उनका गाना ‘खलबली’ युवाओं को जागरूक बनने के लिए प्रेरित करता है। ‘लाखों आसमान’ भी बेहद पसंद किया जा रहा है। अपने गीत ‘बातें हो चुकी’ में अनुराग ने भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही अंतहीन वार्ताओं को खत्म कर ठोस समाधान निकालने की अपील की है। अनुराग को यूरोप की एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पावर प्रोड्यूसर लिस्ट में भी शामिल  किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Pix : हनी सिंह और कैलाश खेर को पछाड़कर अनुराग दीक्षित बने बेस्ट मेल सिंगर

6 of 6
अनुराग दीक्षित इंडियन पॉप-रॉक म्यूजिक में लोकप्रिय कलाकारों में से एक हैं। गायन के अलावा संगीत निर्देशन और सांग राइटिंग में अपनी खास पहचान बना चुके अनुराग युवाओं में खासे लोकप्रिय हैं और इंटरनेट पर उनके लाखों चाहने वाले हैं। उनके दो पॉप एल्बम आ चुके हैं जो बेहद पसंद किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें