फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: आम लोगों के लिए 14 मार्च से शुरू हो जाएगी पिंक लाइन मेट्रो, जानें इसके बारे में सबकुछ

Tue, 13 Mar 2018 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
pink line metro - फोटो : जी पॉल
दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी है। वो लंबे इंतजार के बाद मजलिस पार्क से साउथ कैंपस सेक्शन पर 14 मार्च यानी बुधवार से यात्रा कर सकेंगे। (सभी फोटोः जी पॉल)
विज्ञापन

2 of 10
pink line metro - फोटो : जी पॉल
मेट्रो फेज तीन में बन रही सबसे लंबी 59 किलोमीटर की पिंक लाइन के पहले 21 किलोमीटर के सेक्शन को चालू करने के लिए हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन

3 of 10
pink line metro - फोटो : जी पॉल
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसे आम जनता को समर्पित करेंगे। 

4 of 10
pink line metro - फोटो : जी पॉल
डीएमआरसी के अनुसार, पिंक लाइन का यह सेक्शन आम लोगों के लिए 14 मार्च शाम छह बजे से खुल जाएगा। यह 21.56 किलोमीटर का सेक्शन है, जो मजलिस पार्क से दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस तक जाएगा।
विज्ञापन

5 of 10
pink line metro - फोटो : जी पॉल
इस सेक्शन पर 12 मेट्रो स्टेशन होंगे। इसके खुलने से यात्रियों के लिए तीन नए इंटरचेंज बनेंगे। तीनों इंटरचेंज रेड, यलो व ब्लू लाइन पर बनेंगे।
विज्ञापन

6 of 10
pink line metro - फोटो : जी पॉल
इन तीनों लाइन पर बनने वाले इंटरचेंज से यात्री डीयू के साउथ कैंपस तक यात्रा कर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

7 of 10
pink line metro - फोटो : जी पॉल
बता दें कि मेट्रो के इस लाइन पर ड्राइवरलेस तकनीक वाली ट्रेन चलेगी। हालांकि अभी इस ट्रेन को ड्राइवर ही संचालित करेंगे।

8 of 10
pink line metro - फोटो : जी पॉल
इस लाइन के शुरू होने के बाद छात्रों को भी काफी फायदा होगा। छात्र नार्थ कैंपस से साउथ कैंपस आसानी से आ जा सकेंगे। इतना ही नहीं इस लाइन के शुरू होने से रिंग रोड पर यातायात भी सुगम होने की संभावना है।

9 of 10
pink line metro - फोटो : जी पॉल
ये होंगे स्टेशन 
मजलिस पार्क, आजादपुर, शालीमार बाग, नेताजी सुभाष प्लेस, शकूरपुर, पंजाबी बाग पश्चिम, ईएसआई अस्पताल, राजौरी गार्डन, मायापुरी, नारायणा विहार, दिल्ली छावनी, दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस (धौला कुंआ)। 
विज्ञापन

10 of 10
pink line metro - फोटो : अमर उजाला
एयरपोर्ट मेट्रो लाइन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें