पीतमपुरा के वेस्ट एंक्लेव के पास बृहस्पतिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। पीडब्ल्यूडी की ओर से विकासपुरी से वजीराबाद के बीच बन रहे एलीवेडेट रोड की साइड विंग में लगाया गया एक 15 फुट का स्लैब सड़क पर गुजर रही दो कारों पर जा गिरा। सभी फोटो:अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
PICS: ऐसा होता है लापरवाही का अंजाम, हुआ हादसा
2 of 7
हादसे में एक कार में सवार दंपति जख्मी हो गए। वहीं काम कर रहा एक मजदूर भी घायल हो गया। तीनों को जयपुर गोल्डन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत में सुधार है। मंगोलपुरी थाना पुलिस ने इस बाबत लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
PICS: ऐसा होता है लापरवाही का अंजाम, हुआ हादसा
3 of 7
पुलिस के अनुसार विकासपुरी से वजीराबाद को जोड़ने वाली एलीवेटेड रोड का काम जारी है। इन दिनों मंगोलपुरी से मधुबन चौक के बीच इसके साइड विंग में स्लैब लगाने का काम किया जा रहा है। यह स्लैब पैदल यात्रियों को चलने के लिए बनाया जा रहा है।
PICS: ऐसा होता है लापरवाही का अंजाम, हुआ हादसा
4 of 7
सुबह करीब सवा ग्यारह बजे वेस्ट एंक्लेव के पास इसमें लगा एक 15 फुट का स्लैब नीचे सड़क पर गिया गया। उस समय वहां से एक आईटेन कार और अल्टो कार गुजर रही थी। स्लैब का एक बड़ा सा हिस्सा आईटेन कार के बोनट पर गिरा। अचानक गिरे स्लैब की वजह से चलती कार वहीं धंस गई।
विज्ञापन
PICS: ऐसा होता है लापरवाही का अंजाम, हुआ हादसा
5 of 7
एलीवेटेड रोड का स्लैब गिरने की वजह से कुछ ही देर में पूरा रिंग रोड जाम हो गया। घटनास्थल से एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिसकी वजह से रोहिणी, सरस्वती विहार, शालीमार बाग, पीतमपुरा, बाईपास, पीरागढ़ी, उत्तम नगर, जनकपुरी, विकासपुरी सहित अन्य जगहों पर जाने वाले वाहन जाम में फंस गए।
विज्ञापन
PICS: ऐसा होता है लापरवाही का अंजाम, हुआ हादसा
6 of 7
दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रास्ते पर गिरे स्लैब और दुर्घटनागस्त कार को हटाने के बाद ही वाहनों को जाने की अनुमति दी गई। इस काम में पुलिस को करीब एक घंटे लगे।
पुलिस के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि लापरवाही की जांच पुलिस कर रही है। वहीं संबंधित विभाग अपने स्तर पर इस बात की जांच करेगी कि निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की क्वालिटी किस स्तर की है।