फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: रातोंरात मकबरा नहीं बना मंदिर बल्कि 47 सालों से यहां पूजे जाते हैं शिव, जानें छिपे हुए तथ्य

Mon, 07 May 2018 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
humayunpur fort - फोटो : G. pal
सफदरजंग एंकलेव के हुमायूंपुर गांव में तुगलक कालीन करीब 600 साल पुरानी ऐतिहासिक इमारत को लेकर विवाद पैदा हो गया है। यह इमारत दिल्ली पुरातत्व विभाग के अंतर्गत आती है। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चर हेरिटेज (इंटेक) के मुताबिक, रिकॉर्ड में इस इमारत को गुंबद बताया गया है। जबकि वर्तमान में यहां शिव मंदिर है। 47 साल से इस मंदिर में शिवलिंग और अन्य भगवान की मूर्तियां स्थापित हैं। (सभी फोटो- जी पाल)
विज्ञापन

2 of 8
humayunpur fort - फोटो : G. pal
स्थानीय लोगों का आरोप है कि धार्मिक मुद्दा बनाकर गांव में विवाद पैदा करने की कोशिश की जा रही है। सबसे खास बात यह है कि आजादी के बाद इस स्थल का किसी भी विभाग द्वारा सुध नहीं ली है। इंटेक दिल्ली चैप्टर के प्रोजेक्ट निदेशक अजय कुमार ने बताया कि दिल्ली पुरातत्व विभाग ने उन्हें पिछले साल 18 ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण का प्रोजेक्ट दिया था। इसमें हुमायूंपुर गांव का तुगलक कालीन मकबरा भी शामिल था।
विज्ञापन

3 of 8
humayunpur fort - फोटो : G. pal
उन्होंने बताया कि आठ महीने पहले एक टीम इमारत के संरक्षण के लिए पहुंची थी। इमारत पर ताला लगा था। अंदर फर्नीचर जैसा सामान भरा था। स्थानीय लोगों ने टीम का विरोध भी किया था। पुरातत्व विभाग को इसकी सूचना दी गई। उनकी टीम दूसरी बार वहां पहुंची। ताले की वजह से टीम को फिर वापस लौटना पड़ा। अजय कुमार के मुताबिक, 1929 में मौलवी जफर हसन द्वारा लिखी गई एक किताब में इस ऐतिहासिक स्थल को मकबरा बताया गया है।

4 of 8
humayunpur fort - फोटो : G. pal
पहली बार बनी संरक्षण की योजना
समय के साथ भुला दी गई ऐतिहासिक इमारतों में इसे भी शामिल किया गया। इस इमारत के निर्माण के बाद पहली बार पिछले साल सरकार ने संरक्षण की योजना बनाई। इसका जिम्मा इंटेक को दिया गया। संस्था के मुताबिक, इमारत पर ताला लगे होने की वजह से इसका संरक्षण नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

5 of 8
humayunpur fort - फोटो : G. pal
केसरिया रंग से रंग दी इमारत
स्थानीय निवासी दिलीप कुमार ने बताया कि मार्च के पहले सप्ताह में लोगों ने इमारत को केसरिया और सफेद रंग से रंग दिया। यहां राधा कृष्ण की मूर्ति स्थापित की गई। इमारत के एक कोने में शिव परिवार और दूसरे कोने में देवी कात्यायनी व गणेश भगवान की पत्थरों की मूर्ति पहले से स्थापित है।
विज्ञापन

6 of 8
humayunpur fort - फोटो : G. pal
मंदिर में दूल्हे टेकते हैं मत्था
इमारत की हर दीवार पर दो-दो आले बने हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हिंदू संस्कृति के आधार पर दीवार में दीपक लगाने के लिए आले बनाए गए। इमारत के प्रवेश द्वार पर एक शिलापट्ट पर लिखा हुआ है कि 1971 में इस मंदिर का निर्माण फोगाट परिवार द्वारा करवाया गया। उन्होंने कहा कि शादी के मौके पर दूल्हे मत्था टेकने के बाद ही बारात लेकर आगे बढ़ते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
humayunpur fort - फोटो : G. pal
सरकार की अनदेखी, लोगों ने ली सुध 
स्थानीय निवासी नरेश ने कहा कि 47 सालों में इमारत देखने कोई सरकारी विभाग नहीं पहुंचा। गुंबद पर त्रिशूल भी लगा है। अंदर घंटा लटकाने वाली लोहे की पुरानी जंजीर भी है। मंदिर से घंटा चोरी हो जाने के बाद यहां ताला लगाया जाने लगा। 35 सालों से इलाके में रहने वाली महिला विजय मारवा ने कहा कि उन्होंने जगह को हमेशा मंदिर के रूप में ही देखा है। उनकी सास इस मंदिर में कीर्तन करती थीं। मंदिर की हालत खस्ता थी। सरकार ने कोई सुध नहीं ली तो लोगों ने मिलकर खुद साफ सफाई की और रंग करवाया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गुंबद के खंडहर में तब्दील होने के बाद महिलाएं दीया जलाने लगी थी। देखते देखते इसका स्वरूप मंदिर में तब्दील हो गया। कोई विवाद नहीं हुआ, मगर अब मामला राजनीतिक हो गया है।
विज्ञापन

8 of 8
humayunpur fort - फोटो : G. pal
सरकार ने दिए जांच के आदेश
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदयिा के मुताबिक, इंटेक द्वारा इमारत पर ताला लगे होने की शिकायत के बाद सरकार द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इस ऐतिहासिक स्थल पर सरकार रिपोर्ट भी तैयार कर रही है। जांच के आदेश दिए जा चुके हैं। मामला गई एजेंसियों से जुड़ा होने के कारण रिपोर्ट आने में समय लग सकता है। ज्ञात हुआ है कि स्थानीय थाने में स्थल को खाली करवाने के संबंध में शिकायत दी जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें