दिल्ली विश्वविद्यालय के अलीपुर स्थित श्रद्धानंद कॉलेज के कार्यवाहक प्रिंसिपल से मारपीट करके उनको पद से हटाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एएन झा जब गेट पर मीटिंग न होने की सूचना दे रहे थे, उसी दौरान पर कुछ शिक्षकों ने हमला कर दिया गया।
विज्ञापन
PICS: डीयू कॉलेज के प्रिंसिपल की शिक्षक ने सरेआम की पिटाई
2 of 5
वहां मौजूद पुलिस ने बीच बचाव कर मामले को संभाला। दोनों पक्षों की ओर से मामले की शिकायत अलीपुर पुलिस थाने में दी गई है। कॉलेज शिक्षकों के अनुसार कथित आरएसएस समर्थक शिक्षक ने डॉ ए.एन झा पर हमला किया। उस समय वह कॉलेज गेट पर गर्वनिंग बॉडी बैठक नहीं होने के संबंध में जानकारी दे रहे थे।
विज्ञापन
PICS: डीयू कॉलेज के प्रिंसिपल की शिक्षक ने सरेआम की पिटाई
3 of 5
डॉ. झा ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम की है जब वह बैठक नहीं होने की जानकारी गेट पर दे रहे थे, लेकिन उसी समय जानबूझ कर मुझ पर एक शिक्षक ने धक्का मारा और मारपीट की। इस कारण उन्हें चोट आई। इस संबंध में उन्होंने अलीपुर थाने पर शिकायत भी दर्ज कराई।
PICS: डीयू कॉलेज के प्रिंसिपल की शिक्षक ने सरेआम की पिटाई
4 of 5
इस मामले में मारपीट करने वाले शिक्षक से संपर्क किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। खास बात ये है कि इस घटना के बाद भी कॉलेज गवर्निंग बॉडी की बैठक हुई और एक्टिंग प्रिंसिपल डॉ. झा को हटाने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया।
PICS: डीयू कॉलेज के प्रिंसिपल की शिक्षक ने सरेआम की पिटाई
5 of 5
वहीं, वरिष्ठ शिक्षक डॉ. पंकज भान को एक्टिंग प्रिंसिपल बना दिया गया। इस प्रस्ताव को लागू करने का आदेश भी दे दिया गया। हालांकि कॉलेज शिक्षकों का कहना है कि यह बैठक वैध नहीं है क्योंकि इसमें 22 में से मात्र 10 सदस्य ही शामिल थे।