दिनदहाड़े महिला फैशन डिजाइनर का अपहरण करने का मामला सामने आया है। उसकी कार लावारिस हालात में सेक्टर-29 स्थित विजया एंक्लेव के सामने मिली। हालांकि, 24 घंटे बीत जाने के बाद भी फिरौती के लिए कोई कॉल परिजनों के पास नहीं आई है। एसपी सिटी के नेतृत्व में गठित टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से पटेल नगर, दिल्ली निवासी शिप्रा मलिक (29) पुत्री सतीश कटारिया की लव मैरिज 2010 में मकान नंबर-42, सेक्टर-37 निवासी चेतन मलिक से हुई थी।
विज्ञापन
फैशन डिजाइनर दिनदहाड़े गायब, कार और मोबाइल से उठे सवाल
2 of 5
चेतन के भाई शरद मलिक ने बताया कि भाई का कंस्ट्रक्शन का काम है। शिप्रा ने 2008 में पर्ल एकेडमी से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद बुटीक खोलकर काम शुरू कर दिया था। सोमवार को डिजाइनिंग के काम से शिप्रा को चांदनी चौक जाना था। दोपहर 1:10 बजे वह सफेद स्विफ्ट कार से दिल्ली के लिए निकल गई। करीब 2 बजे वह थोड़ी देर के लिए सेक्टर-29 स्थित ब्रह्मपुत्र मार्केट में पति चेतन से मिलने के लिए रुकी। चेतन से मिलने के बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
फैशन डिजाइनर दिनदहाड़े गायब, कार और मोबाइल से उठे सवाल
3 of 5
दोपहर करीब 3 बजे चेतन सेक्टर-29 स्थित विजया एंक्लेव के पास से घर की ओर जा रहा था। इसी बीच उसे विजया एंक्लेव के ठीक सामने सड़क किनारे शिप्रा की कार लावारिस अवस्था में खड़ी मिली। ड्राइवर सीट के गेट की विंडो खुली हुई थी। गेट खोला तो चाबी ब्रेक के पास नीचे पड़ी हुई थी। उसने शिप्रा के मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ था। वह कार लेकर सेक्टर-20 थाने पहुंचा और परिजनों को सूचना दी। शाम करीब पांच बजे परिजनों ने सेक्टर-20 थाने में लिखित शिकायत की।
फैशन डिजाइनर दिनदहाड़े गायब, कार और मोबाइल से उठे सवाल
4 of 5
लास्ट लोकेशन लाजपत नगर की मिली एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद जांच पड़ताल की गई। शिप्रा के मोबाइल की लास्ट लोकेशन सोमवार दोपहर 2:56 बजे लाजपत नगर फ्लाईओवर के पास की मिली है। शिप्रा के मोबाइल से उसी इलाके से दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल की गई थी। दिल्ली पुलिस से इस विषय में बातचीत की गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि कंट्रोल रूम को कॉल की गई थी, लेकिन कॉल पिक होने के बाद तुरंत डिस्कनेक्ट हो गई थी।
फैशन डिजाइनर दिनदहाड़े गायब, कार और मोबाइल से उठे सवाल
5 of 5
नहीं आई फिरौती की कॉल, मामला उलझा शिप्रा के पिता सतीश कटारिया ने बताया कि फिलहाल उनके पास कोई भी फिरौती से संबंधित कॉल या पत्र नहीं आया है। ऐसे में अगर शिप्रा का अपहरण किया गया है तो वह क्यों किया गया यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। शिप्रा का एक साल का बेटा है। मां को अपने पास न पा कर वह बच्चा भी परेशान हो रहा है।