फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजिये के जुलूस ने खोल कर रख दी दिल्ली की पोल, देखें तस्वीरें

Sun, 25 Oct 2015 09:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
राजधानी में शनिवार दोपहर से ही ताजिये जुलूस वाले रूट पर जाम लगना शुरू हो गया। राजधानी के विशेषकर नई दिल्ली इलाके में शनिवार देर रात जबरदस्त जाम हो गया। लोग एक से दो घंटे तक जाम में फंसे रहे। हालात ये थे कि लोगों को एक किलोमीटर की दूरी तय करने में एक से डेढ़ घंटे से ज्यादा का समय लगा।
विज्ञापन

ताजिये के जुलूस ने खोल कर रख दी दिल्ली की पोल, देखें तस्वीरें

2 of 6
कई लाइट सिग्नल पर ट्रैफिक के क्रॉस होने से जाम के हालत विकराल हो गए। शनिवार को छुट्टी का दिन होने के चलते कुछ मार्गों पर राहत भी रही।दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राजधानी में कई जगहों से ताजिया जोरबाग स्थित कर्बला पहुंचे। इस कारण शाम होते होते राजधानी में जबरदस्त जाम हो गया था।

विज्ञापन

ताजिये के जुलूस ने खोल कर रख दी दिल्ली की पोल, देखें तस्वीरें

3 of 6
मध्य दिल्ली, नई दिल्ली और दक्षिण दिल्ली में जाम के हालत बहुत ही खराब रहे। ताजिया के चलते पहाड़ी भोजला, चितली कबर, मटिया महल चौक, जामा मस्जिद, आईटीओ, डीडीयू मार्ग, दिल्ली गेट, चावड़ी बाजार, चांदनी चौक, चौक हौजकाजी, अजमेरी गेट, पहाड़गंज बिज्र, अरविंदो मार्ग जोरबाग मेट्रो स्टेशन आदि जगहों पर जबरदस्त जाम लगा।

ताजिये के जुलूस ने खोल कर रख दी दिल्ली की पोल, देखें तस्वीरें

4 of 6
इसके अलावा निजामुद्दीन आदि जगहों से ताजिया लोधी रोड होते हुए कर्बला पहुंचने शुरू हो गए थे। इस कारण मंगलवार दोपहर से ही लोधी रोड, लोधी कॉलोनी, नीला गुंबद, मथुरा रोड और लाला लाजपत राय मार्ग, मथुरा रोड, मां आनंदमयी मार्ग आदि जगहों पर भी वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन

ताजिये के जुलूस ने खोल कर रख दी दिल्ली की पोल, देखें तस्वीरें

5 of 6
राजधानी में दसवीं मोहर्रम के उपलक्ष्य में शनिवार को अनेक जगह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ताजिया निकाले गए। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मातम मनाते हुए अपनी पीठ और छाती पर चाबुक चलाए। इसके चलते कुछ युवाओं को खून भी निकल आया। हजाराें की संख्या में लोग मातमपुर्सी करते हुए चले।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताजिये के जुलूस ने खोल कर रख दी दिल्ली की पोल, देखें तस्वीरें

6 of 6
राजधानी में शिया जामा मस्जिद से जुलूस शुरू हुआ। कश्मीरी गेट, छाबी गज, छोटा बाजार, बड़ा बाजार होते हुए पंजा शरीफ पर खत्म हुआ। वहीं निजामुद्दीन, ओखला और महरौली से भी ताजिया निकाले गए। यह ताजिया कर्बला में दफ्न किए गए। त्रिलोकपुरी में पिछले दिनों हुए दंगों के चलते ताजिया के जुलूस के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें