फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदनी चौक में बस ने 5 लोगों को कुचला, दो की मौत

विज्ञापन
1 of 8
चांदनी चौक इलाके में शुक्रवार दोपहर पुरानी दिल्ली की ओर जा रही कलस्टर बस चालक को दिल का दौरा पड़ने की वजह से अनियंत्रित हो गई और कई वाहनों को टक्कर मारते हुए उसने पांच लोगों को कुचल दिया। (सभी फोटो: अमर उजाला, नई दिल्ली)

विज्ञापन

चांदनी चौक में बस ने 5 लोगों को कुचला, दो की मौत

2 of 8
दुर्घटना में मौके पर बुरी तरह कुचले दो लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं, दिल का दौरा पड़ने से बस चालक की भी मौत हो गई। घायलों का सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। कोतवाली थाना पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चांदनी चौक में बस ने 5 लोगों को कुचला, दो की मौत

3 of 8
पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे रुट संख्या 419 की कलस्टर बस अंबेडकर नगर से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी। शीशगंज गुरुद्वारा के पास स्थित फव्वारा चौक पर अचानक बस अनियंत्रित हो गई और एक रेहड़ी, रिक्शा, टाटा 407 और छोटा टैंपो (चैंपियन) को टक्कर मारते हुए डिवाइड के पास जाकर रूक गई।

चांदनी चौक में बस ने 5 लोगों को कुचला, दो की मौत

4 of 8
इस दौरान बस के चपेट में पांच लोग आ गए। जिसमें रेहड़ी पर मौजूद सूरज निवासी चांदनी चौक और झल्ली का काम करने वाले केशव प्रसाद की मौके पर ही बुरी तरह कुचलकर मौत हो गई।

विज्ञापन

चांदनी चौक में बस ने 5 लोगों को कुचला, दो की मौत

5 of 8
वहीं हादसे में सूरज का चाचा राजेश के अलावा संतोष और महेंद्र जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।
विज्ञापन

चांदनी चौक में बस ने 5 लोगों को कुचला, दो की मौत

6 of 8
घटना होने के बाद गुस्साए लोग बस के ड्राइवर के पास पहुंचे। लोगों ने चालक वाजिद अली को बस के स्टेरिंग पर गिरा हुआ पाया।
विज्ञापन

चांदनी चौक में बस ने 5 लोगों को कुचला, दो की मौत

7 of 8
मौके पर पहुंची पुलिस ने वाजिद को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने ड्राइवर की मौत हृदयगति रूकने की वजह से होने की आशंका जताई।
विज्ञापन

चांदनी चौक में बस ने 5 लोगों को कुचला, दो की मौत

8 of 8
पुलिस ने बताया कि वाजिद खजूरी का रहने वाला था। वहीं, केशव प्रसाद मूलत: मदनपुर इंदरपुरा बलिया उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। सूरज चांदनी चौक इलाके में रहता था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें