देश के अन्य इलाकों की तरह दिल्ली में भी गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष के बीच गणेश महोत्सव धूमधाम के साथ शुरू हुआ। (सभी फोटो:अमर उजाला ब्यूरो)
विज्ञापन
तस्वीरों में देखें देश की राजधानी में गणपति बप्पा मोरिया की धूम
2 of 10
अनेक धार्मिक संगठनों के शोभा यात्रा निकालने के बाद पंडालों में गणेश जी की मूर्ति पूरे विधि विधान के बीच स्थापित किए गए। संगठनों के बीच गणेश जी की बड़ी मूर्ति स्थापित करने की होड़ भी देखने को मिली।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखें देश की राजधानी में गणपति बप्पा मोरिया की धूम
3 of 10
वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने अपने घरों में गणेश जी की मूर्ति की स्थापना की। पूरे दिन व्रत रखने के बाद रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर खाना खाया।
तस्वीरों में देखें देश की राजधानी में गणपति बप्पा मोरिया की धूम
4 of 10
दस दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव में बृहस्पतिवार को अनेक इलाकों में गणपति बप्पा मोरिया की धूम रही।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखें देश की राजधानी में गणपति बप्पा मोरिया की धूम
5 of 10
शोभा यात्राओं में हाथी, घोड़े एवं रथों के अलावा विभिन्न झांकियां भी शामिल थीं। पूर्वी दिल्ली स्थित बैंक एंक्लेव, रोहिणी, पीतमपुरा, करोल बाग, चांदनी चौक स्थित श्रीराधेश्याम मंदिर, महाराष्ट्र सदन समेत अनेक स्थानों पर बने पंडालों में शोभायात्रा के बाद गणेश जी की मूर्ति स्थापित की।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखें देश की राजधानी में गणपति बप्पा मोरिया की धूम
6 of 10
पंडालों में शाम के समय वृंदावन के प्रसिद्ध गायकों ने स्वर संगम की प्रस्तुति की। गणेश चतुर्थी की कथा, गणेश पुराण, गणेश चालीसा, गणेश स्तुति, श्रीगणेश सहस्रनामावली, गणेश जी की आरती, संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ किया गया। श्रद्धालु चारू के अनुसार आज के दिन भगवान गणेश की प्रतिमा को घर लाना पवित्र होता है।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखें देश की राजधानी में गणपति बप्पा मोरिया की धूम
7 of 10
नोएडा में गणेश चतुर्थी के अवसर पर बृहस्पतिवार को सेक्टर-22 स्थित शिव दुर्गा धाम मंदिर कैंपस में उत्कल सेवक संघ ने सूर्य पूजा और संध्या आरती की।
तस्वीरों में देखें देश की राजधानी में गणपति बप्पा मोरिया की धूम
8 of 10
तस्वीरों में देखें देश की राजधानी में गणपति बप्पा मोरिया की धूम
9 of 10
मंदिर के पुजारी पंडित विरेंद्र नंद ने बताया कि कई साल बाद इस बार गणेश चतुर्थी पर एक विशेष योग बन रहा है। इस बार चतुर्थी, संक्रांति, विश्वकर्मा पूजन एक साथ हैं। इसे त्रिवेणी योग कहते हैं।
तस्वीरों में देखें देश की राजधानी में गणपति बप्पा मोरिया की धूम
10 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेक्टर-19 के सनातन धर्म मंदिर परिसर में विशेष पूजा हुई। मंदिर के संचालकों और पुजारियों ने प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।