स्पॉट फिक्सिंग के मामले में दोषी करार दिए गए क्रिकेटर अजित चंदीला ने मंगलवार को कहा कि वह खुद के ऊपर आजीवन प्रतिबंध लगाए गए बीसीसीआई के फैसले को अदालत में चुनौती नहीं देंगे।
विज्ञापन
PICS : प्रतिबंध पर सामने आया चंदीला का दर्द, कहा मैं निर्दोष हूं
2 of 6
बीसीसीआई की अनुशासनात्मक समिति ने सोमवार को चंदीला पर आजीवन प्रतिबंध लगाने का फैसला किया था जबकि मुंबई के क्रिकेटर हिकेन शाह पर पांच साल के निलंबन की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
PICS : प्रतिबंध पर सामने आया चंदीला का दर्द, कहा मैं निर्दोष हूं
3 of 6
मंगलवार को फरीदाबाद स्थित अपने निवास पर संवाददाताओं से बातचीत में चंदीला ने कहा, ‘मैं खुद और मेरा परिवार इस फैसले से निराश है। मैं निर्दोष हूं। क्रिकेट मेरे लिए धर्म की तरह है।
PICS : प्रतिबंध पर सामने आया चंदीला का दर्द, कहा मैं निर्दोष हूं
4 of 6
मैंने कभी नहीं सोचा था कि इस तरह का फैसला आएगा और मैं बीसीसीआई से आग्रह करूंगा कि मेरी पाबंदी पर एक बार फिर विचार करें। मैं अदालत में बीसीसीआई के फैसले को चुनौती नहीं देने जा रहा हूं। मैं बीसीसीआई से आग्रह करना चाहता हूं कि वह अपने फैसले पर फिर विचार करे। मुझे उम्मीद है कि क्रिकेट बोर्ड मेरे आग्रह पर विचार करेगा।’
विज्ञापन
PICS : प्रतिबंध पर सामने आया चंदीला का दर्द, कहा मैं निर्दोष हूं
5 of 6
बीसीसीआई से करेंगे पुनर्विचार की मांग स्पॉट फिक्सिंग मामले में फंसे क्रिकेटर अजीत चंदीला ने मंगलवार को सेक्टर-9 स्थित अपने निवास स्थान पर एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वह बीसीसीआई को पत्र लिखकर आजीवन प्रतिबंध पर पुनर्विचार करने की मांग करेंगे।
PICS : प्रतिबंध पर सामने आया चंदीला का दर्द, कहा मैं निर्दोष हूं
6 of 6
उन्होंने कहा कि क्रिकेट उनके लिए भगवान है और उन्हें क्रिकेट से अलग करना बीसीसीआई का निर्णय सही नहीं है। इसलिए वह पत्र के माध्यम से बीसीसीआई से गुहार लगाएंगे। प्रेसवार्ता में उनके भाई वीरपाल चंदीला, भाभी विमला चंदीला व पत्नी सरिता चंदीला मौजूद रही।