फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिक्सिंग के आरोपों से बरी होने पर चंदीला ने इस अंदाज में मनाया जश्न

Sat, 25 Jul 2015 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 8
मैच फिक्सिंग के आरोपों मैं फंसे क्रिकेटरो पर फैंसला आने के बाद फरीदाबाद में अजित चंदीला के घर जश्न का माहौल है। फैसले के बाद से ही उनके घर जाकर बधाई दे रहे हैं। स्पॉट मैच फिक्सिंग के आरोपों से बरी होने पर अजित चंदिला जैसे घर पहुंचे उन्हें लोगो ने अपने कंधो पर उठा लिया।
(फोटो- गौरव चौधरी)

विज्ञापन

फिक्सिंग के आरोपों से बरी होने पर चंदीला ने इस अंदाज में मनाया जश्न

2 of 8
चंदीला का घर पहुंचते ही ढोल बजाकर नाचते हुए मिठाई खिला कर स्वागत किया। अजित का परिवार इस फैंसले से वेहद खुश है। एक दुसरे को मिठाई खिलाई और अजित के घर पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया और नोटों की माला पहना कर आरती उतारी गई।
विज्ञापन

फिक्सिंग के आरोपों से बरी होने पर चंदीला ने इस अंदाज में मनाया जश्न

3 of 8
मैच फिक्सिंग के आरोपों से बरी होने पर अजित चंदीला ढोल बाजे पर नाचते नज़र आए। चंदिला के परिजनों ने फैसले की खुशी में जमकर जश्न मनाया।

फिक्सिंग के आरोपों से बरी होने पर चंदीला ने इस अंदाज में मनाया जश्न

4 of 8
अजित के भाई की माने तो आज सुबह से ही वो लोग इस फैंसले का इंतज़ार कर रहे थे। उनके मुताबिक उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और इस फैसले के बाद ऐसा लगा कि जिंदगी में इससे ज्यादा अच्छा समय नहीं आ सकता।
विज्ञापन

फिक्सिंग के आरोपों से बरी होने पर चंदीला ने इस अंदाज में मनाया जश्न

5 of 8
उन्होंने कहा कि परिवार ने बहुत बुरा वक़्त देखा है पर लोगो ने उनका बहुत साथ दिया। इस घटना के बाद भी अजीत ने क्रिकेट खेलना नहीं छोड़ा और लगातार प्रेक्टिस जारी रखी। उन्हें उम्मीद है कि अजित फिर फिर इंडिया टीम के लिए खेलेगा।

विज्ञापन

फिक्सिंग के आरोपों से बरी होने पर चंदीला ने इस अंदाज में मनाया जश्न

6 of 8
अजित चंदीला ने कहा कि वे एक बुरे सपने से उभरे हैं क्योंकि स्पॉट मैच फिक्सिंग जैसे संगीन मामले में फंसे होना उनके लिए एक बुरा दौर था और एक बुरा सपना था।
विज्ञापन

फिक्सिंग के आरोपों से बरी होने पर चंदीला ने इस अंदाज में मनाया जश्न

7 of 8
उनके ऊपर जो  मकोका लगाया हुआ है लेकिन उन्हें देश की न्यायपालिका पर पूरा विश्वास था। अब वह मानसिक तौर मजबूत होकर कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे और फिर क्रिकेट के मैदान पर लौटेंगे।
विज्ञापन

फिक्सिंग के आरोपों से बरी होने पर चंदीला ने इस अंदाज में मनाया जश्न

8 of 8
BCCI के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर बोर्ड के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे और क्रिकेट में वापसी करेंगे। वहीं अजित चंदीला के वकील ने कहा है कि दिल्ली पुलिस ने मीडिया में बने रहने के लिए मकोका जैसा मामला दर्ज किया और करीब ढाई साल में वह न्यायलय के सामने कोई ठोस सबूत नहीं रख पाए जिससे अजित को दोषी साबित किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें