फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: विवाद के बावजूद संभाला पद, अब ऐसे करेंगी काम

Tue, 21 Jul 2015 12:43 PM IST
सीमा शर्मा/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
अरविंद केजरीवाल की बहन और नवीन जयहिंद की पत्नी को आयोग की जिम्मेदारी और परिवारवाद का विवाद पुरुषवादी सोच का खड़ा किया हुआ था। मैं किसी की पत्नी होने से पहले खुद का वजूद भी रखती हूं। अमर उजाला से विशेष बातचीत में स्वाति ने नई जिम्मेदारी की रूपरेखा सांझा की।
विज्ञापन

तस्वीरें: विवाद के बावजूद संभाला पद, अब ऐसे करेंगी काम

2 of 8
अन्ना आंदोलन और वर्ष 2006 से कंप्यूटर इंजीनियर का आकर्षक वेतन छोड़कर दिल्ली की सड़कों, मोहल्लों, झुग्गियों में शिक्षा, स्वास्थ्य व महिलाओं के लिए किया गया काम कोई मायने नहीं रखता है। यह कहना है दिल्ली महिला आयोग समेत देश की सबसे छोटी उम्र की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का।

विज्ञापन

तस्वीरें: विवाद के बावजूद संभाला पद, अब ऐसे करेंगी काम

3 of 8
कुमार और भारती के मामलों की आगे की कार्रवाई पर कैसे काम करेंगी?
कुमार और सोमनाथ भारती के मामले की आयोग में अब क्या स्थिति है, उसकी जानकारी नहीं है, लेकिन यह भरोसा देती हूं कि यदि नवीन भी कभी कुछ गलत करेंगे तो उन्हें खिलाफ सबसे पहले मैं खुद आवाज उठाऊंगी।

तस्वीरें: विवाद के बावजूद संभाला पद, अब ऐसे करेंगी काम

4 of 8
यदि एक पत्नी पति के खिलाफ खड़ी हो सकती है तो फिर वह किसी भी पहचान या रिश्तों की परवाह नहीं करेगी। यहां आने वाली हर महिला सिर्फ पीड़िता होगी और आरोपी सिर्फ आरोपी, कोई नेता, अधिकारी या खास नहीं।
विज्ञापन

तस्वीरें: विवाद के बावजूद संभाला पद, अब ऐसे करेंगी काम

5 of 8
महिलाओं की आजादी के लिए कैसे काम शुरू करेंगी?
हम महिलाओं की आजादी, सुरक्षा समेत अधिकारों की बात करते हैं, लेकिन शहर के बीचो-बीच और आयोग मुख्यालय से कुछ किलोमीटर दूर स्थित जीबी रोड पर पेट पालने के लिए वेश्यावृति समाज पर सबसे बड़ा कलंक है। वेश्यावृति में लिप्त महिलाओं के पुनर्वास के लिए हमें केंद्र, राज्य, उपराज्यपाल के साथ मिलकर कदम उठाना होगा। साथ ही राजधानी में बढ़ती मानव तस्करी को रोकने पर खास तौर पर काम शुरू करूंगी।
विज्ञापन

तस्वीरें: विवाद के बावजूद संभाला पद, अब ऐसे करेंगी काम

6 of 8
मीनाक्षी जैसे मामलों पर रोक के लिए कैसे कदम उठाएंगी?
जिम्मेदारी की कुर्सी के साथ मन बेहद गमगीन है। राजधानी की बेटी मीनाक्षी न बनें, इसके लिए केस हैंडलिंग पॉलिसी में बदलाव करूंगी। कमेटी बनाऊंगी जो पुलिस थानों से जानकारी लेगी, जहां छेड़छाड़ जैसी शिकायत आई होंगी। उन्हें पुलिस के अलावा आयोग भी जांच करेगा। हालांकि तत्काल प्रभाव से ऐसे मामलों में लड़कियों को सुरक्षा मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन

तस्वीरें: विवाद के बावजूद संभाला पद, अब ऐसे करेंगी काम

7 of 8
वसंत विहार गैंगरेप में प्रदर्शनकारी से आयोग अध्यक्ष तक में क्या बदलाव हुआ?
वसंत विहार गैंगरेप के दौरान विजय चौक पर प्रदर्शन के बाद से अब तक दिल्ली सिर्फ डराती है। आयोग अध्यक्ष की जिम्मेदारी खुशी नहीं, बल्कि बेहद चुनौतीपूर्ण है। मुझे सातों दिन और 24 घंटे काम करना होगा।
विज्ञापन

तस्वीरें: विवाद के बावजूद संभाला पद, अब ऐसे करेंगी काम

8 of 8
क्योंकि जब मैं सवाल उठाती थी तो अब मुझे जवाब देने होंगे। हालांकि आयोग सिर्फ महिला के नाम से नहीं, आम जनता का होगा। जिसमें दिल्ली सरकार, उपराज्यपाल, पुलिस व जनता को साथ लेकर उनके सुझावों के आधार पर बदलने का ख्वाब देखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें