फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यकीन कीजिए, ये बकरा है लक्जरी कार से भी महंगा

Tue, 22 Sep 2015 08:48 PM IST
विदित मेहरा, बीबीसी संवाददाता/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बक़रे की माँ ज्यादा दिन तक खैर नहीं मना सकती क्योंकि बकरीद का बाजार पूरी तेजी पर है। राजधानी दिल्ली के पुरानी दिल्ली इलाके में बकरों का बाजार लगा हुआ है। यहां बकरों की कीमत पांच हजार रुपए से शुरू होकर लाखों तक जाती है।
Trending Videos
विज्ञापन

यकीन कीजिए, ये बकरा है लक्जरी कार से भी महंगा

2 of 5
जिन बकरों का वजन ज्यादा है या उन पर धार्मिक चिन्ह बने हुए हैं, उनकी कीमत हजारों में नहीं बल्कि लाखों में लगाई जा रही है। पुरानी दिल्ली के कबूतर बाजार में छोटे अली अपने बकरे के साथ आए हैं, जिसकी कीमत उन्होंने रखी है 64 लाख रुपए।
विज्ञापन

यकीन कीजिए, ये बकरा है लक्जरी कार से भी महंगा

3 of 5
बकरे की खासियत-
छोटे अली कहते हैं कि उनके इस खास बकरे में 'अल्ला हू' और '786' का निशान बना हुआ है।

यकीन कीजिए, ये बकरा है लक्जरी कार से भी महंगा

4 of 5
उन्होंने बताया कि वो बकरे को साल भर से ही तैयार करना शुरू कर देते हैं। इस बकरे को वो खाने में चना और किशमिश खिलाते हैं। दूध पिलाते हैं। लाखों की भेड़ बकरे तो बकरे यहां भेड़ भी लाख में बिक रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यकीन कीजिए, ये बकरा है लक्जरी कार से भी महंगा

5 of 5
रियासत खान अपनी भेड़ की कीमत एक लाख रुपए बता रहे हैं। उनका कहना है कि वो इस भेड़ के खानपान पर रोजाना 250 रुपए तक ख़र्च करते हैं। उनका दावा है कि इस भेड़ पर चांद-तारा बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें