लोनी कोतवाली में ‘चोरनी’ को पीटा, दरोगा सस्पेंड व्हाट्स एप पर वीडियो हुआ वायरल तो हुई कार्रवाई , महिला होमगार्ड पर कार्रवाई को एसपी होमगार्ड को लिखा लोनी।
विज्ञापन
यूपी: थाने में महिला के साथ बर्बरता का वीडियो वायरल
2 of 7
कोतवाली में सोमवार शाम चेन चोरी करने के शक में बुजुर्ग महिला लीलावती (60) को दरोगा और महिला होमगार्ड ने बेरहमी से पीटा। महिला गिड़गिड़ाती रही। मना करती रही कि उसने चोरी नहीं की है, बावजूद इसके पुलिस वाले उसे पीटते रहे।
विज्ञापन
यूपी: थाने में महिला के साथ बर्बरता का वीडियो वायरल
3 of 7
पुलिस की बर्बरता का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जिसे व्हाट्स एप पर भेज दिया। थोड़ी ही देर में वीडियो वायरल होते ही पुलिस अफसर हरकत में आए।
यूपी: थाने में महिला के साथ बर्बरता का वीडियो वायरल
4 of 7
एसएसपी ने दरोगा ब्रह्मपाल को सस्पेंड कर दिया और होमगार्ड सरोज के खिलाफ एसपी होमगार्ड को कार्रवाई के लिए लिखा है। लीलावती फरीदाबाद की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
यूपी: थाने में महिला के साथ बर्बरता का वीडियो वायरल
5 of 7
लोनी में फेरी लगाकर आर्टिफिशियल ज्वैलरी बेचती है। घटना सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है। लीलावती सोम बाजार लोनी में एक अन्य महिला के साथ आर्टिफिशियल ज्वैलरी बेच रही थीं।
विज्ञापन
यूपी: थाने में महिला के साथ बर्बरता का वीडियो वायरल
6 of 7
इसी दौरान एक महिला ने आरोप लगाया कि लीलावती और उसके साथ की महिला ने उसकी चेन चोरी की है। सूचना पर पहुंची पुलिस लीलावती और उनकी साथी महिला को लोनी कोतवाली ले गई।
यूपी: थाने में महिला के साथ बर्बरता का वीडियो वायरल
7 of 7
आरोप है कि उन्हें कंप्यूटर रूम में बैठाकर पीटा गया। वे जितना विरोध करते, दरोगा और महिला होमगार्ड उन्हें उतना ही पीटते। पुलिस की इस बर्बरता की वीडियो व्हाट्स एप पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन पुलिस अफसरों ने कार्रवाई की। (यहां क्लिक कर देखिए बर्बरता का पूरा वीडियो)