यूपी एसटीएफ (स्पेशल टॉस्क फोर्स) ने इंश्योरेंस के नाम पर 1000 लोगों से 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। यूपी एसटीएफ टीम के एएसपी डॉ. त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में दिल्ली के कृष्णा नगर में दो ठिकानों और नोएडा सेक्टर-4 में दो ठिकानों पर छापेमारी कर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर यहां से 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डॉ. त्रिवेणी सिंह के अनुसार, अलीगढ़ निवासी शिवम मित्तल ने कुछ दिन पूर्व अलीगढ़ के गांधी पार्क थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनसे इंश्योरेंस के नाम पर 54 लाख का फर्जीवाड़ा किया गया है। (सभी फोटो: राजन राय/ अमर उजाला, नोएडा)।
विज्ञापन
तस्वीरें: 1000 लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 115 लोग गिरफ्तार
2 of 6
ऐसे में जांच के लिए यह मामला एसटीएफ को सौंपा गया। जांच में पता चला कि इंश्योरेंस के नाम पर ठगी करने का धंधा दिल्ली और नोएडा से कॉल सेंटर के जरिये चल रहा है। एक सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार दोपहर दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित गली नंबर-1, निरंकारी भवन वाली गली कृष्णा नगर और नोएडा स्थित सेक्टर-4 के ए-4 और ए-9 में छापेमारी की गई। छापेमारी के बाद उक्त स्थानों से गिरोह की मास्टमाइंड पूजा मेहरा, उसके पति निखिल मेहरा, पार्टनर रवि मेहरा और संजय समेत 115 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, एक अन्य प्रमुख साथी रूपेश फरार होने में सफल रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ की टीम रवाना कर दी गई है।
विज्ञापन
तस्वीरें: 1000 लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 115 लोग गिरफ्तार
3 of 6
एएसपी का दावा है कि तीन माह से फर्जी कॉल सेंटर के जरिये 1000 से ज्यादा लोगों से 100 करोड़ की ठगी की गई है। फिलहाल 12 बैंक अकाउंट की डिटेल मिली है, जिसके आधार पर उनके अकाउंट सीज कर 20 करोड़ की ट्रांजक्शन की जानकारी मिली है। आरोपी हर सप्ताह एक नया बैंक अकाउंट खोलते थे। सभी अकाउंट फर्जी तरीके से खोलकर रुपयों की ट्रांजक्शन की जाती थी। खास बात यह है कि इस गिरोह की 11 कंपनियां अलग-अलग नाम से स्थापित हैं, जिसे पूजा मेहरा मॉनिटर करती थी। गिरोह के आधा दर्जन कॉल सेंटर दिल्ली-एनसीआर में चल रहे हैं।
तस्वीरें: 1000 लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 115 लोग गिरफ्तार
4 of 6
फिलहाल, चार कॉल सेंटर सील किए गए हैं। बाकी के बारे में एसटीएफ जानकारी जुटा रही है। इस गिरोह की मास्टमाइंड नामीगिरामी इंश्योरेंस ब्रोकर कंपनी से बल्क में डाटा खरीदकर ग्राहकों की पूरी डिटेल जुटा लेती थी। इस आधार पर कॉल सेंटर में कार्यरत युवक-युवतियां संबंधित ग्राहक को फोन कर लुभावने ऑफर देकर और उनकी पॉलिसी के बोनस रकम को जल्द रिलीज करने के एवज में उनसे 10 हजार से लाखों रुपये तक वसूल लेते थे। कई बार ग्राहक के घर या आफिस जाकर उनसे रुपये वसूले जाते थे। वहीं, कई बार अपने अकाउंट में रुपये ट्रांसफर करा लिया जाते थे।
विज्ञापन
तस्वीरें: 1000 लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 115 लोग गिरफ्तार
5 of 6
एएसपी एसटीएफ के मुताबिक इंश्योरेंस के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। दिल्ली और नोएडा के चार ठिकानों पर छापेमारी कर कॉलसेंटर सील किए गए और वहां से मास्टरमाइंड पूजा मेहरा समेत 115 लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक हजार से ज्यादा लोगों से 100 करोड़ की ठगी का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल, 20 करोड़ की ट्रांजेक्शन डिटेल मिली है। इंश्योरेंस के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह कई माह से यहां चल रहा था।
तस्वीरें: 1000 लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 115 लोग गिरफ्तार
6 of 6
30 नवंबर को भी छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार कर एक करोड़ के फर्जीवाड़े का खुलासा किया गया था। जांच की जा रही है कि एसटीएफ द्वारा पकड़े गए लोगों के तार उन गिरोह से जुड़े हो सकते हैं जिसका खुलासा नोएडा साइबर सेल ने किया था। गिरोह के मास्टरमाइंड को रिमांड पर लिया जाएगा। डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि गिरोह का एक माह का खर्च 20 लाख से ज्यादा का था। इसमें चार से पांच लाख रुपये कॉल सेंटर का किराया था। कंपनी के मालिक व सभी पार्टनर के पास बीएमडब्ल्यू की टॉप मॉडल कार, पांच लाख से ज्यादा लैंडलाइन फोन का बिल आदि था।