विमान डगमगाता हुआ काफी नीचे से उड़ रहा था और अचानक एक पेड़ से टकराते ही उसमें आग लग गई। इसके बाद विमान एक और पेड़ से टकराते हुए एयरपोर्ट गेट संख्या 15 की दीवार से जा टकराया और जोरदार धमाके के साथ आग के गोले में तब्दील हो गया। (सभी फोटो: जी पॉल/अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन
तस्वीरें: हमारी तो सांसें रुक गईं, पेड़ से टकराते ही विमान में लगी आग
2 of 11
यह बात राजनगर के रहने वाले प्रत्यक्षदर्शी रवि ने कही। वहीं, कस्तूरी ने बताया कि हादसे के समय वह कुछ महिलाओं के साथ घूम रही थी। इसी दौरान उन लोगों ने विमान को लहराते हुए देखा। हमारी तो मानो सांसें ही रुक गईं।
विज्ञापन
तस्वीरें: हमारी तो सांसें रुक गईं, पेड़ से टकराते ही विमान में लगी आग
3 of 11
शाहबाद मुहम्मदपुर की रहने वाली काजल ने बताया कि विमान के दीवार से टकराते ही जोरदार धमाका हुआ। जिस जगह पर यह हादसा हुआ, वहां कुछ मजदूर दीवार बना रहे थे।
तस्वीरें: हमारी तो सांसें रुक गईं, पेड़ से टकराते ही विमान में लगी आग
4 of 11
शाहबाद मोहम्मदपुर निवासी हिना ने बताया कि हादसे के काफी देर बाद पुलिस प्रशासन व एंबुलेंस मौके पर पहुंची। तब तक लोग काफी झुलस चुके थे। सबसे पहले एयरपोर्ट की फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की।
विज्ञापन
तस्वीरें: हमारी तो सांसें रुक गईं, पेड़ से टकराते ही विमान में लगी आग
5 of 11
विमान के टकराने से दीवार का एक बड़ा हिस्सा टूट गया और मलबे के टुकड़े लगने से तीन मजदूर जख्मी हो गए। हालांकि हादसे के बाद तुरंत अन्य मजदूरों ने ही विमान के पास से घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
तस्वीरें: हमारी तो सांसें रुक गईं, पेड़ से टकराते ही विमान में लगी आग
6 of 11
कुछ पल पहले यह विमान हादसा हुआ होता तो हजारों लोगों की जान जा सकती थी। जिस जगह पर हादसा हुआ उससे कुछ पहले ही रेलवे लाइन गुजरती है और इस लाइन से कुछ देर पहले ही एक यात्री ट्रेन गुजरी थी।
विज्ञापन
तस्वीरें: हमारी तो सांसें रुक गईं, पेड़ से टकराते ही विमान में लगी आग
7 of 11
स्थानीय लोगों के मुताबिक रेवाड़ी वाली इस लाइन पर हर दस मिनट के अंतर पर ट्रेन गुजरती है। वहीं,जिस जगह पर विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ वहां से गैस पाइप लाइन गुजर रही है।
तस्वीरें: हमारी तो सांसें रुक गईं, पेड़ से टकराते ही विमान में लगी आग
8 of 11
पुलिस को हादसे के बाद इस पाइप लाइन में आग लगने का डर सता रहा था। अगर ऐसा होता तो बड़े हादसे को टाला नहीं जा सकता था।
तस्वीरें: हमारी तो सांसें रुक गईं, पेड़ से टकराते ही विमान में लगी आग
9 of 11
विमान के रांची के लिए उड़ान भरते ही उसमें तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने एटीसी से संपर्क कर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी।
तस्वीरें: हमारी तो सांसें रुक गईं, पेड़ से टकराते ही विमान में लगी आग
10 of 11
एटीसी ने दो विमानों की उड़ान रद्द कर विमान को तुरंत उतरने की इजाजत दी। पायलट ने विमान को रनवे पर ले जाने की पूरी कोशिश की थी।