फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाबी हुई राहुल-सोनिया की रैली, दिल्ली में भी हुड्डा का दम

विज्ञापन
1 of 11
कांग्रेस की किसान सम्मान रैली का आयोजन भले हरियाणा से दिल्ली ट्रांसफर हो गया, लेकिन यहां भी कब्जा भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का ही रहा। (सभी फोटो: विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली) रिपोर्ट: अखिलेश कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन

गुलाबी हुई राहुल-सोनिया की रैली, दिल्ली में भी हुड्डा का दम

2 of 11
दिल्ली के रामलीला मैदान में गुलाबी पगड़ी छाई रही तो हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर की लाल पगड़ी ने टक्कर देने की कोशिश जरूर की।
विज्ञापन

गुलाबी हुई राहुल-सोनिया की रैली, दिल्ली में भी हुड्डा का दम

3 of 11
लेकिन दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन की सदा सत्य ही बोलें वाली टोपी बहुत कम नजर आईं। अजय माकन ने कई बैठकें की लेकिन बसें बांटने के बावजूद दिल्ली की भीड़ कम दिखाई दी।

गुलाबी हुई राहुल-सोनिया की रैली, दिल्ली में भी हुड्डा का दम

4 of 11
फिर दिल्ली में रैली होने के बावजूद हरियाणा की भीड़ अगली पंक्ति में पहुंच गई, दिल्ली के जो समर्थक आए भी, वह देरी से आए। हुड्डा को रैली का को-चेयरमैन भी बनाया गया था तो सोनिया गांधी-राहुल गांधी के स्वागत टीम में भी जगह मिली थी।
विज्ञापन

गुलाबी हुई राहुल-सोनिया की रैली, दिल्ली में भी हुड्डा का दम

5 of 11
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के मंच का संचालन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने किया तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा को धन्यवाद भाषण देने का मौका मिला।
विज्ञापन

गुलाबी हुई राहुल-सोनिया की रैली, दिल्ली में भी हुड्डा का दम

6 of 11
माकन को मंच संचालन के अलावा सोनिया-राहुल के सामने भाषण देने का मौका भी नहीं मिला।
विज्ञापन

गुलाबी हुई राहुल-सोनिया की रैली, दिल्ली में भी हुड्डा का दम

7 of 11
स्वागत भाषण केके एंटनी ने दिया। कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का स्वागत अजय माकन ने बैलगाड़ी से किया तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राहुल गांधी को हल दिया।

गुलाबी हुई राहुल-सोनिया की रैली, दिल्ली में भी हुड्डा का दम

8 of 11
वीवीआईपी मंच का संचालन शकील अहमद कर रहे थे। यहां प्रदेश अध्यक्षों का बोलने का मौका मिला।

गुलाबी हुई राहुल-सोनिया की रैली, दिल्ली में भी हुड्डा का दम

9 of 11
हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह के बाद जैसे ही हरियाणा के अध्यक्ष अशोक तंवर का नाम लिया गया।

गुलाबी हुई राहुल-सोनिया की रैली, दिल्ली में भी हुड्डा का दम

10 of 11
गुलाबी पगड़ी में बैठे हुड्डा समर्थक खड़े हो गए। गुलाबी कपड़ा लहराकर हूटिंग शुरू कर दी। लेकिन तंवर बोलते रहे।
विज्ञापन

गुलाबी हुई राहुल-सोनिया की रैली, दिल्ली में भी हुड्डा का दम

11 of 11
वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा जब आखिरी में धन्यवाद भाषण देने लगे तो तंवर समर्थकों ने हल्की हूटिंग की। लेकिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा पांच मिनट बैठ जाइए। तब किसानों के फसल की कीमत पर लड़ाई जारी रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें