दादरी के एनएच-91 स्थित शिव नाडर यूनिवर्सिटी में आज राष्ट्रपति प्रवण मुखर्जी आएंगे। उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने रविवार को रिहर्सल किया। सूरजपुर से कार्यक्रम स्थल तक फ्लैग मार्च निकाला। वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर ने ट्रायल लिया।
Trending Videos
विज्ञापन
तस्वीरें: राष्ट्रपति आज आएंगे दादरी, धारा-144 लागू
2 of 5
जिला प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है। यूनिवर्सिटी की तरफ आने और जाने वाले सभी रास्तों की नाकेबंदी कर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
तस्वीरें: राष्ट्रपति आज आएंगे दादरी, धारा-144 लागू
3 of 5
राष्ट्रपति चिटहेरा गांव के नजदीक शिव नाडर विश्वविद्यालय का उद्घाटन करने पहुंचेंगे। अन्य जनपदों से आए पुलिस अफसरों की ड्यूटी लगा दी गई है। राष्ट्रपति के दौरे के लिए बनाए तीन हैलीपैड पर रविवार को भी वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर ने ट्रायल किया।
तस्वीरें: राष्ट्रपति आज आएंगे दादरी, धारा-144 लागू
4 of 5
राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर रविवार को मेरठ मंडल के कमिश्नर, डीआईजी, जिलाधिकारी एनपी सिंह, एसएसपी किरण एस समेत सभी अधिकारी दिनभर कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। चेकिंग के दौरान किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं थी।
तस्वीरें: राष्ट्रपति आज आएंगे दादरी, धारा-144 लागू
5 of 5
उधर, दादरी के उपजिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने हैलीपैड और कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से ड्रोन उपकरण, अन्य उड़ने वाले उपकरण को प्रतिबंधित कर दिया है। 18 जनवरी से 19 तक धारा 144 लागू करने का निर्देश दिया।