फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: अगर होती चंद मिनटों की भी देरी तो 35 मासूम बन जाते भयंकर आग का शिकार

Wed, 01 Nov 2017 10:12 AM IST
विनोद डबास/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
fire in school bus - फोटो : अमर उजाला
राजधानी में मंगलवार की सुबह एक स्कूल बस के चालक एवं कंडेक्टर और उसमें मौजूद आर्मी के जवानों की सुझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। धौला कुआं के पास नारायणा स्थित केंद्रीय विद्यालय नंबर-तीन की बच्चों से भरी बस में धमाके बीच आग लग गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
fire in school bus - फोटो : अमर उजाला
चालक, कंडेक्टर और आर्मी के जवानों ने बस में मौजूद समस्त 35 बच्चों को तत्काल उतार दिया। इस तरह सभी बच्चे सुरक्षित है, अन्यथा एक बड़ी घटना होती है, क्योंकि बस कुछ ही पल में आग की लपटों में आ गई थी।
विज्ञापन

3 of 9
fire in school bus - फोटो : ani
​नारायणा स्थित केंद्रीय विद्यालय नंबर-तीन की स्कूल बस में आग लगने की घटना मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे हुई। स्कूल में छुट्टी के बाद डीएल१पीबी 7395 नंबर बस 35 बच्चों को घर छोडऩे के लिए लेकर चली।

4 of 9
fire in school bus - फोटो : अमर उजाला
स्कूल से करीब दो किलोमीटर दूर रिंग रोड पर जब बस पहुंची तो उसके इंजन में जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद बस में अफरा तफरी मच गई। समस्त बच्चे डर गए और किसी के कुछ समझ में नहीं आया।
विज्ञापन

5 of 9
fire in school bus - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच चालक ने बस के ब्रेक लगाकर नीचे आकर देखा तो इंजन में आग लगी थी। यह दृश्य देखकर चालक ने कंडेक्टर एवं आर्मी के जवानों को इस बारे में जानकारी देते हुए तत्काल बच्चों को उतारने के लिए बोला।
विज्ञापन

6 of 9
fire in school bus - फोटो : अमर उजाला
तब तक बस का अगला हिस्सा पूरी तरह आग की लपटों से घिर चुका था। इसके चलते बच्चों को बस के पिछले गेट से नीचे उतारकर करीब सौ मीटर दूर ले जाया गया।
विज्ञापन

7 of 9
fire in school bus - फोटो : ani
स्कूली बच्चों से भरी बस में आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्रिशमन विभाग में हड़कंप मच गया और कुछ ही देर में अग्रिशमन विभाग की तीन गाड़ी, पीसीआर की कई गाड़ी, स्थानीय पुलिस और यातायात पुलिस पहुंच गई।

8 of 9
fire in school bus - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान बस आग की लपटों से पूरी तरह घिरी हुई थी। अग्रिशमन विभाग के कर्मी करीब आधा घंटे में आग पर काबू पा सके।
विज्ञापन

9 of 9
fire in school bus - फोटो : अमर उजाला
घटना में बाल-बाल बचे बच्चे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें