फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दफ्तर में लगी भीषण आग, एक सब-इंस्पेक्टर की मौत

Wed, 06 Mar 2019 10:47 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
fire in cgo complex - फोटो : ani
केंद्रीय दिल्ली में स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स के पंडित दीनदयाल अंत्योदय भवन में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब भवन की पांचवीं मंजिल पर भीषण आग लग गई। इस भवन में कई केंद्रीय मंत्रालयों के दफ्तर हैं और आग सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दफ्तर में लगी थी। जानकारी के अनुसार इस हादसे में धुएं की चपेट में आने से सीआईएसएफ के एक सब-इंस्पेक्टर बेहोश हो गए जिनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
fire in cgo complex - फोटो : ani
घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक राहत व बचाव का कार्य जारी था। यह भवन लोधी रोड और बारापुला फ्लाईओवर के पास स्थित है।
विज्ञापन

3 of 6
fire in cgo complex - फोटो : ani
जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 8.30 बजे सीजीओ कॉम्प्लेक्स की पांचवीं मंजिल पर आग लग गई। घटना की सूचना फायर विभाग को दी गई, जिसके बाद करीब 25 दमकल की गाड़िया मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पा लिया गया है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है।

4 of 6
fire in cgo complex - फोटो : ani
खबर है कि आग लगने के बाद सीआईएसएफ के सब-इंस्पेक्टर एनपी गोदरा भवन के अंदर ये देखने गए कि कहीं कोई फंसा तो नहीं है। इस दौरान वह धुएं की चपेट में आने से बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए एम्स ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

5 of 6
fire in cgo complex - फोटो : ani
गौरतलब है कि पंडित दीनदयाल अंत्योदय भवन में कई केंद्रीय मंत्रालयों समेत भारतीय वायुसेना की एक शाखा भी स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
fire in cgo complex - फोटो : ani
यहां पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय, वन मंत्रालय, एनडीआरएफ के दफ्तर हैं। इसे 2016 तक पर्यावरण भवन कहते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें