कृष्णा नगर इलाके में सोमवार रात खाना लेने को लेकर हुए विवाद में नशे में धुत्त बदमाशों ने रेस्तरां कर्मचारियों को पीट दिया। इस दौरान आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग भी की। गोली लगने से बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
तस्वीरें: खाने के विवाद में बच्ची समेत चार को गोली मारी
2 of 8
उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से बच्ची और एक बुजुर्ग की हालत नाजुक बताई गई है। घटना से नाराज भीड़ ने आरोपियों की दो कारों में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखे और आरोपियों की दो स्कूटी बरामद की।
विज्ञापन
तस्वीरें: खाने के विवाद में बच्ची समेत चार को गोली मारी
3 of 8
पीड़ित परिजनों ने मंगलवार को मुख्य रोड जाम लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तार की मांग की। पुलिस ने हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
तस्वीरें: खाने के विवाद में बच्ची समेत चार को गोली मारी
4 of 8
पुलिस के मुताबिक झील-खुरंजा मेन रोड पर 158 नंबर में सोनू का साहिल प्रॉपर्टी के नाम से ऑफिस है। इसी के सामने आशीष राघव का रॉयल इंडियन नाम से रेस्तरां है। सोमवार को 10-12 लोग सोनू के दफ्तर में बैठकर शराब पी रहे थे।
विज्ञापन
तस्वीरें: खाने के विवाद में बच्ची समेत चार को गोली मारी
5 of 8
बताया गया कि यहां भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे टी-20 मैच पर सट्टा लगाया जा रहा था। इस बीच सोनू के दफ्तर से एक युवक खाना लेने के लिए रेस्तरां पहुंचा। बताया गया है कि वहां खाने को लेकर युवक और रेस्तरां के कर्मचारियों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
तस्वीरें: खाने के विवाद में बच्ची समेत चार को गोली मारी
6 of 8
बात बढ़ने पर युवक ने सोनू के दफ्तर में बैठे अपने साथियों को बुला लिया। आरोप है कि बदमाशों ने आते ही रेस्तरां के कर्मचारियों को पीटना शुरू कर दिया। इस बीच एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। एक गोली रेस्तरां कर्मचारी सुनील (30) को, जबकि वहां मौजूद आशीष की रिश्तेदार सुमन (12) के पेट में एक गोली जा लगी। गोलियां चलने से भगदड़ मच गई। इसके बाद बदमाश भागकर सोनू के दफ्तर में पहुंच गए।
विज्ञापन
तस्वीरें: खाने के विवाद में बच्ची समेत चार को गोली मारी
7 of 8
घटना से नाराज सुमन के रिश्ते के दादा गोपाल (65) और रतन सिंह (70) लाठी-डंडे लेकर मोहल्ले वालों के साथ सोनू के दफ्तर के बाहर पहुंचे तो आरोपियों ने भीड़ पर गोलियां चला दीं। एक गोली रतन के कंधे को चीरती हुई सिर में घुस गई। वहीं गोपाल की कमर में एक गोली लगी। खुद को घिरता देखकर आरोपी फरार हो गए। नाराज भीड़ ने आरोपियों की फॉर्च्यूनर और स्विफ्ट कार में तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलते ही काफी संख्या में पुलिस वहां पहुंच गई।
तस्वीरें: खाने के विवाद में बच्ची समेत चार को गोली मारी
8 of 8
घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुमन व रतन मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस की मानें तो बदमाशों ने 20-25 राउंड गोलियां चलाईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।