डीएनडी फ्लाईवे को टोल फ्री करने करने के लिए फिर किसान सड़क पर उतर आए हैं। इस बार अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान किया गया है। किसान अपने पूरे इंतजाम के साथ पहुंचे थे। धरना स्थल के अलावा फ्लाईवे पर जगह-जगह किसानों की मंडली हुक्का फूंकती और तास के पत्ते फेंटती नजर आईं।
विज्ञापन
PICS : हुक्कों की गुड़गुड़ाहट के साथ अनोखे अंदाज में दिया धरना
2 of 10
डीएनडी फ्लाईवे को टोल फ्री करने करने के लिए फिर किसान सड़क पर उतर आए हैं। इस बार अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान किया गया है।
विज्ञापन
PICS : हुक्कों की गुड़गुड़ाहट के साथ अनोखे अंदाज में दिया धरना
3 of 10
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले बृहस्पतिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सैकड़ों किसानों ने टोल प्लाजा कब्जे में किए रखे।
PICS : हुक्कों की गुड़गुड़ाहट के साथ अनोखे अंदाज में दिया धरना
4 of 10
इस दौरान हजारों वाहनों ने बिना टोल चुकाए दिल्ली से नोएडा के बीच सफर किया। सुबह 10 बजे से ही किसान डीएनडी टोल प्लाजा के पास जुटना शुरू हो गए थे। वहीं, किसानों से पहले ही पुलिस-प्रशासन मौके पर मुस्तैद दिखाई दिया।
विज्ञापन
PICS : हुक्कों की गुड़गुड़ाहट के साथ अनोखे अंदाज में दिया धरना
5 of 10
सभी थानों की पुलिस और भारी संख्या में पीएसी के जवान टोल प्लाजा पर अलर्ट नजर आए। सुबह साढ़े 11 बजे डीएनडी को टोल फ्री कराने का ऐलान भाकियू ने किया था।
विज्ञापन
PICS : हुक्कों की गुड़गुड़ाहट के साथ अनोखे अंदाज में दिया धरना
6 of 10
लेकिन पुलिस ने एहतियात बरतते हुए सवा 11 बजे ही टोल प्लाजा को फ्री करा दिया। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की अगुवाई में किसानों ने जमकर नारेबाजी करते हुए टोल प्लाजा पर मार्च निकाला।
विज्ञापन
PICS : हुक्कों की गुड़गुड़ाहट के साथ अनोखे अंदाज में दिया धरना
7 of 10
शारीरिक रूप से अक्षम किसानों में भी जोश था। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि टोल कंपनी 14 साल से वसूली कर रही है। 408 करोड़ की लागत से फ्लाईवे बनाया गया था। 841 करोड़ रुपये वसूल जा चुका हैं।
PICS : हुक्कों की गुड़गुड़ाहट के साथ अनोखे अंदाज में दिया धरना
8 of 10
किसानों के मुताबिक डीएनडी टोल के नाम पर बड़े घोटाले को अंजाम दिया गया है। इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए। प्राधिकरण और शासन के जिन अधिकारियों ने टोल कंपनी के साथ समझौता किया था, उनकी जांच भी होनी चाहिए।
PICS : हुक्कों की गुड़गुड़ाहट के साथ अनोखे अंदाज में दिया धरना
9 of 10
भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा ने कहा कि जब तक डीएनडी को टोल फ्री करने को लेकर कोई फैसला नहीं होता, तब तक किसान यहीं डटे रहेंगे।