फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग का कोहराम: 8 साल के बच्चे समेत एक परिवार से 4 की मौत

विज्ञापन
1 of 9
दिलशाद गार्डन इलाके में मंगलवार तड़के एक मकान में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त राजन जायसवाल (34), उसके पिता प्रदीप जायसवाल (59), पत्नी अनुजा जायसवाल (32) और बेटे अंशुल (8) के रूप में हुई है। (सभी फोटो: कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन

आग का कोहराम: 8 साल के बच्चे समेत एक पर‌िवार से 4 की मौत

2 of 9
हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और दमकलकर्मा मौके पर पहुंच गए। आग पर काबू पाकर किसी तरह चारों के शवों को बाहर निकाला गया। मकान के अगले हिस्से में परिवार ड्राइक्लीन शॉप चलाता था।
विज्ञापन

आग का कोहराम: 8 साल के बच्चे समेत एक पर‌िवार से 4 की मौत

3 of 9
हादसे में मकान के पीछे वाले हिस्से में सो रही राजन की मां और बहन बाल-बाल बच गए। सीमापुरी थाना पुलिस ने मंगलवार को ही पोस्टमार्टम के बाद शव रिश्तेदारों को सौंप दिए हैं। शुरूआती जांच के बाद पुलिस हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट बता रही है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

आग का कोहराम: 8 साल के बच्चे समेत एक पर‌िवार से 4 की मौत

4 of 9
पुलिस के मुताबिक राजन अपने परिवार के साथ 19/ए-2, पॉकेट-एम, डीडीए जनता फ्लैट, दिलशाद गार्डन में रहता था। इसके परिवार में पिता प्रदीप जायसवाल, मां सरोज जायसवाल (57), पत्नी अंनुजा, बेटा अंशुल व बहन सेजल (16) थे।
विज्ञापन

आग का कोहराम: 8 साल के बच्चे समेत एक पर‌िवार से 4 की मौत

5 of 9
राजन ने तीन जनता फ्लैट को एक साथ मिलाकर फ्रंट साइड में ड्राइक्लीन शॉप खोली हुई थी। जबकि पिछले हिस्सों में राजन का परिवार व उनके माता-पिता और बहन रहती थी। सोमवार रात दुकान के ठीक पीछे वाले कमरे में प्रदीप अकेले सो रहे थे। इसके बराबर वाले कमरे में राजन, उसकी पत्नी व बेटा थे। मकान के सबसे पीछे वाले हिस्से में सरोज व सेजल सो रही थी।
विज्ञापन

आग का कोहराम: 8 साल के बच्चे समेत एक पर‌िवार से 4 की मौत

6 of 9
तड़के करीब 5.00 बजे अचानक प्रदीप के कमरे से आग लगी। धीरे-धीरे आग ने सामने की ओर दुकान व राजन के कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भनक लगते ही सरोज व सेजल तो किसी तरह घर से बाहर आ गए, लेकिन राजन, उसकी पत्नी, बेटा और पिता आग व धुएं में फंस गए। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी मदद को आ गए।
विज्ञापन

आग का कोहराम: 8 साल के बच्चे समेत एक पर‌िवार से 4 की मौत

7 of 9
स्थानीय लोगों ने परिवार को बचाने का खूब प्रयास किया, लेकिन दुकान व घर के दरवाजे अंदर से बंद होने की वजह से परिवार को नहीं बचाया जा सका। दमकल की सात गड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

आग का कोहराम: 8 साल के बच्चे समेत एक पर‌िवार से 4 की मौत

8 of 9
दरवाजे तोड़कर पहले किसी तरह राजन, अंशुल व अनुजा के शव निकाले गए। तीनों की धुएं में दम घुटने की वजह से मौत हुई। उनके शरीर में हल्के-फुल्के जले के भी निशान थे।
विज्ञापन

आग का कोहराम: 8 साल के बच्चे समेत एक पर‌िवार से 4 की मौत

9 of 9
वहीं बाद में प्रदीप का बुरी तरह जला हुआ शव घर से बाहर निकाला गया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि ड्राइक्लीन शॉप होने की वजह से घर में केनों में केमिकल भी रखे थे। उनकी वजह से आग तेजी से फैल गई। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें