फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की लाश की बदबू छिपाने को छिड़क डाले दर्जनों परफ्यूम

विज्ञापन
1 of 9
अपनी प्रेमिका को मारकर अपने ही घर की शाफ्ट में छिपाने वाले नवीन खत्री की शादी से एक दिन पहले पूरा घर परफ्यूम की खुश्बू से सराबोर था। शादी में आए मेहमान इस बात पर हंसे बिना नहीं रह पा रहे थे कि दूल्हा अपनी शादी के लिए शायद ज्यादा ही उत्सुक है दो हर घंटे में अपने पूरे घर को सेंट में सेंट छिड़क रहा है। (फोटोः ब्यूरो, अमर उजाला)
विज्ञापन

प्रेमिका की लाश की बदबू छिपाने को छिड़क डाले दर्जनों परफ्यूम

2 of 9
वो मेहमान कहां जानते थे कि ये शादी की खुशी नहीं अपने कुकर्मों को छिपाने की तरकीब है जो दूल्हे नवीन द्वारा अपनाइ जा रही थी। वो सेंट की खूश्बू से अपनी प्रेमिका की डेड बॉडी से आने वाली बदबू को दबाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस का कहना है कि नवीन ने उन तीन दिनों में जब तक उसकी प्रेमिका की लाश उसके घर में रही सेंट की 70 बोतलें लाश की बदबू को दबाने के लिए इस्तेमाल कर डालीं। (फोटोः टाइम्स ऑफ इंडिया)
विज्ञापन

प्रेमिका की लाश की बदबू छिपाने को छिड़क डाले दर्जनों परफ्यूम

3 of 9
प्रेमिका आरजू का कत्ल करने के बाद 23 वर्षीय नवीन परेशान था और वो उसकी लाश घर लाया। पुलिस के अनुसार नवीन को ये सलाह किसी परिवार के सदस्य ने ही दी थी और कहा था कि शादी के बाद इससे छुटकारा पालेगा।(फोटोः टाइम्स ऑफ इंडिया)

प्रेमिका की लाश की बदबू छिपाने को छिड़क डाले दर्जनों परफ्यूम

4 of 9
उसके कत्ल वाले दिन आरजू की लाश पूरी रात नवीन के कार में ही पड़ी रही। अगली भोर में वो लाश को घर में लाया और बेड बॉक्स में छिपा दिया। लेकिन लाश से कुछ ही घंटों में सड़न की बदबू आने लगी। इस बात से परेशान नवीन ने फिर लाश को शाफ्ट में डाल दिया और बदबू ना आए उसके लिए पूरे घर में सेंट छिड़कना शुरू कर दिया। (फोटोः टाइम्स ऑफ इंडिया)
विज्ञापन

प्रेमिका की लाश की बदबू छिपाने को छिड़क डाले दर्जनों परफ्यूम

5 of 9
उसके परिवार का दावा है कि उन्हें घर में लाश का पता 6 फरवरी को चला जब नवीन अपने हनीमून के लिए चला गया था। नवीन के पिता ने बदबू कहां से आ रही है ये पता लगाने की कोशिश की तो पता चला कि नवीन के कमरे से बदबू आ रही थी। नवीन के पिता को लगा कि ये किसी जानवर के मरने की बदबू है लेकिन जब उन्होंने नवीन का रूम चेक किया तो पता चला कि डक्ट में किसी की लाश पड़ी है। आरजू की लाश तब तक सड़कर काली पड़ चुकी थी।(फोटोः टाइम्स ऑफ इंडिया)
विज्ञापन

प्रेमिका की लाश की बदबू छिपाने को छिड़क डाले दर्जनों परफ्यूम

6 of 9
इसके बाद पुलिस भी नवीन से प्रश्न करने पहुंच गई क्योंकि पुलिस के पास आरजू के परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। तब पुलिस ने हनीमून पर गए नवीन को एयरपोर्ट से ही वापस ‌बुला लिया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले‌ लिया। (फोटोः टाइम्स ऑफ इंडिया)
विज्ञापन

प्रेमिका की लाश की बदबू छिपाने को छिड़क डाले दर्जनों परफ्यूम

7 of 9
नवीन ने पुलिस को बताया कि उसने आरजू को इसलिए मारा क्योंकि वो धमकी दे रही थी कि वो अपने रिश्ते के बारे में सबको बता देगी। जैसा कि नवीन ने आरजू को अपने कार में गला दबाकर मारा था उसकी एक सैंडल और बैग नांगल देवात रोड पर ही गिर गया था। (फोटोः टाइम्स ऑफ इंडिया)

प्रेमिका की लाश की बदबू छिपाने को छिड़क डाले दर्जनों परफ्यूम

8 of 9
हालांकि आरजू का परिवार मानता है कि आरजू का कत्ल नवीन के घर में ही किया गया है और परिवार भी इसमें शामिल है। आरजू के पिता संजीव चौहान पूछते हैं कि आखिर कोई आदमी एक लाश को अपने घर में ले जाकर छिपा देगा और परिवार का कोई इस बात को नहीं जान पाएगा ये कैसे हो सकता है? इसमें जरूर कोई षड्यंत्र है। (फोटोः टाइम्स ऑफ इंडिया)
विज्ञापन

प्रेमिका की लाश की बदबू छिपाने को छिड़क डाले दर्जनों परफ्यूम

9 of 9
खत्री परिवार के पड़ोसियों ‌ने भी इस बात की पुष्टि की कि ये परिवार शुरू से ही हिंसक प्रवृत्ति का रहा है और लड़ाई-झगड़ा इनके लिए आम है। इनके परिवार के 10 लोग 2005 में एक व्यक्ति को मारने के ‌मामले में जेल जा चुके हैं। ये कई संपत्ति विवादों में भी फंसे हैं। नवीन खत्री के भाई संदीप को पुलिस ने आरजू की हत्या मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हुआ है जबकि उसके पिता फरार हैं। (फोटोः टाइम्स ऑफ इंडिया)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें