राज्य में तीन चरणों में होने वाले पंचायत चु्नाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। आज प्रदेश के 21 जिलों के 44 ब्लॉक में पंच, सरपंच, पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है।
विज्ञापन
PICS: उम्र और मौसम भी नहीं रोक सका लोकतंत्र के जश्न का जोश
2 of 9
राज्य में सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मतदान शुरू होते ही लोगों में बड़ा उत्साह नजर आया।
विज्ञापन
PICS: उम्र और मौसम भी नहीं रोक सका लोकतंत्र के जश्न का जोश
3 of 9
हालांकि तिरपरी गांव में मतदान देरी से शुरू हुआ। बूथ नंबर 118 पर ईवीएम मशीन खराब होने की सूचना मिली थी।
PICS: उम्र और मौसम भी नहीं रोक सका लोकतंत्र के जश्न का जोश
4 of 9
दूसरे चरण के लिए बारह बजे तक हुए मतदान की बात करें तो फरूखनगर में 80475 मतदाताओं में से 28104 ने मतदान किया। कुल मिलाकर यह 34.9 फीसदी रहा।
विज्ञापन
PICS: उम्र और मौसम भी नहीं रोक सका लोकतंत्र के जश्न का जोश
5 of 9
वहीं पटौदी में 97195 मतदाताओं में से 33984 लोगों ने मतदान किया। यहां मत प्रतिशत 35 फीसदी रहा।
विज्ञापन
PICS: उम्र और मौसम भी नहीं रोक सका लोकतंत्र के जश्न का जोश
6 of 9
दूसरे चरण में पंच, सरपंच और पंचायत समिति सदस्यों की 833 सीटें रिक्त रह गई हैं। इनमें कहीं पढ़ा लिखा उम्मीदवार नहीं मिला तो कहीं लोगों पर बिजली और बैंक का कर्जा बकाया था। ऐसे में इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार नहीं मिल पाए।
विज्ञापन
PICS: उम्र और मौसम भी नहीं रोक सका लोकतंत्र के जश्न का जोश
7 of 9
इससे पहले गत रविवार को पहले चरण के 47 ब्लॉक में चुनाव हुआ था और औसतन 85 फीसदी वोटिंग हुई थी।
PICS: उम्र और मौसम भी नहीं रोक सका लोकतंत्र के जश्न का जोश
8 of 9
राज्य निर्वाचन आयुक्त राजीव शर्मा के अनुसार पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। अन्य राज्यों से सटी सभी सीमाएं सील हैं और नाकाबंदी की गई है।
PICS: उम्र और मौसम भी नहीं रोक सका लोकतंत्र के जश्न का जोश
9 of 9
संवेदन और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर बूथ कैप्चरिंग रोकने के कड़े उपाय किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 44 ब्लॉक में पंचों की 6393 सीटों, सरपंच के लिए 1882 पंचायत समिति सदस्य की 956 और जिला परिषद सदस्यों की 145 सीटों पर मतदान होगा।