राजधानी में रविवार को एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन में लोगों का पुरा जोश दिखा। यही वजह थी कि दिल्ली की सर्द सुबह में भी सुबह 5 बजे से लोग जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचने लगे। (सभी फोटो: विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन
तस्वीरें: हाफ मैराथन में दौड़े लोग, बिपाशा का भी दिखा जलवा
2 of 11
बुजुर्गों में जहां युवाओं जैसा जोश दिखा तो वहीं काफी संख्या में महिलाएं और निशक्त बच्चे भी शामिल हुए। प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाने के लिए अभिनेत्री बिपाशा बासु सुबह से मौजूद थीं।
विज्ञापन
तस्वीरें: हाफ मैराथन में दौड़े लोग, बिपाशा का भी दिखा जलवा
3 of 11
ग्रेटर दिल्ली रन में शामिल लोगों का जोश बढ़ाने के लिए कुछ देर बाद सीएम अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, निर्देशक प्रकाश झा, बीजेपी राज्यसभा सांसद विजय गोयल भी पहुंचे।
तस्वीरें: हाफ मैराथन में दौड़े लोग, बिपाशा का भी दिखा जलवा
4 of 11
हाफ मैराथन में 34 हजार से ज्यादा लोगों ने सात केटेगरी में हिस्सा लिया। एलिट वर्ग की रेस सुबह 6:40 बजे शुरू हुई जिसमें यूथोपिया के बिरहानू लिजेसे पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन
तस्वीरें: हाफ मैराथन में दौड़े लोग, बिपाशा का भी दिखा जलवा
5 of 11
पुरुष वर्ग में यूथोपिया के बिरहानू लिजेसे ने 59 मिनट 20 सेकेंड का समय लिया। हालांकि वह पिछले साल के रिकॉर्ड 59 मिनट छह सेकेंड को तोड़ नहीं पाए।
विज्ञापन
तस्वीरें: हाफ मैराथन में दौड़े लोग, बिपाशा का भी दिखा जलवा
6 of 11
दूसरे स्थान पर भी 59 मिनट 21 सेकेंड के साथ यूथोपिया के मोजिनेट ग्रेमियू रहे। 59 मिनट 24 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर एरिट्रीअन के खिलाड़ी जरसेने तदासे रहे।
विज्ञापन
तस्वीरें: हाफ मैराथन में दौड़े लोग, बिपाशा का भी दिखा जलवा
7 of 11
एलिट वुमन एथलीट में पहले तीन स्थान पर केन्या की खिलाड़ी रहीं। पहले स्थान पर सिथिंया लिमो, दूसरे पर हेलेह क्रिपो और तीसरे स्थान पर ग्लाइडेस चेसिर रहीं।
तस्वीरें: हाफ मैराथन में दौड़े लोग, बिपाशा का भी दिखा जलवा
8 of 11
वहीं भारतीय पुरुष वर्ग में नितेंद्र सिंह रावत पहले स्थान पर रहे, जो पिछले साल दूसरे स्थान रहे थे। दूसरे पर गोपी टी और तीसरे स्थान पर मो. यूनुस रहे।
तस्वीरें: हाफ मैराथन में दौड़े लोग, बिपाशा का भी दिखा जलवा
9 of 11
भारतीय महिला वर्ग में ललिता बब्बर पहले स्थान पर, ओपी जयश्री दूसरे और सुधा सिंह तीसरे पर रहीं। अशक्त वर्ग में 400 ने लिया हिस्सा।
तस्वीरें: हाफ मैराथन में दौड़े लोग, बिपाशा का भी दिखा जलवा
10 of 11
मैराथन में अशक्त लोगों के लिए एक अलग केटेगरी थी। इसमें कुल 400 लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें सिंगर दिवाकर, व्हील चेयर पर अपने सहयोगियों के साथ गानों व ढोल की थाप पर झूमते नजर आए।
तस्वीरें: हाफ मैराथन में दौड़े लोग, बिपाशा का भी दिखा जलवा
11 of 11
दिल्लीवालों का जोश देखकर लग रहा है कि वह इसे अपने जिंदगी में शामिल कर रहे हैं। इससे लोग एकजुट होते हैं सेहत के साथ लोगों में भाईचारा भी बढ़ता है। हमें रोज थोड़ा समय निकालकर दौड़ना चाहिए। हर साल दिल्लीवालों का जोश बढ़ रहा है।