फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तड़पती लड़की की वीडियो बनाने वालों पर हो कार्रवाई, स्थानीय नागरिकों ने उठाया मामला

Sun, 24 Jun 2018 10:51 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 4
attack on women - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के जगत फार्म में सिरफिरे द्वारा शुक्रवार को चाकू घोंपने के बाद लड़की फर्श पर तड़पती रही, लेकिन लोग और आसपास के दुकानदार वीडियो बनाते रहे। लड़की को अस्पताल पहुंचाने की जरूरत भी नहीं समझी गई। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने की मांग को लेकर नागरिकों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा है।
 
विज्ञापन

2 of 4
attack on woman - फोटो : अमर उजाला
श्यौराजपुर निवासी रुपसिंह उर्फ रुपेश भाटी, विनोद भाटी, बिल्लू भाटी, नवीन प्रधान, प्रदीप भाटी पाली, कमल भाटी खोदना कला समेत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री, मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली, महिला आयोग नई दिल्ली, एसएसपी गौतमबुद्धनगर को पत्र भेजा है।

 
विज्ञापन

3 of 4
attack on woman - फोटो : अमर उजाला
इसमें कहा है कि 22 जून को दोपहर 12 बजे ग्रेटर नोएडा के जगत फार्म पर सिरफिरे ने लड़की को चाकू से गोदकर हत्या कर दी। कुछ लोग व दुकानदार वहां पर मौजूद थे, लेकिन लड़की को बचाने व अस्पताल ले जाने की जगह सभी वीडियो बनाते रहे।

 
विज्ञापन

4 of 4
attack on woman - फोटो : अमर उजाला
तमाशा देखते रहे। इसका समाज में बहुत गलत संदेश जाता है। यदि दुकानदार और वहां पर मौजूद लोग विडियो बनाने की जगह तड़पती हुई लड़की की मदद करते तो उसकी जिंदगी बच सकती थी। ये लोग भी दोषी हैं। ऐसे लोगों की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान करके उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें