फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर गुलजार हुए दिल्ली के पार्क, लॉकडाउन के बीच बड़ी संख्या में सैर करने पहुंचे लोग

Fri, 22 May 2020 11:05 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पार्क में सैर करने पहुंचे लोग - फोटो : PTI
कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए देश भर में लॉकडाउन घोषित किया गया है। फिलहाल लॉकडाउन का चौथा चरण चल रहा है, जिसमें कई तरह के नियमों में राहत दी गई है। कोरोना के साथ ही जीने की आदत डालकर धीरे-धीरे लोगों के जीवन को वापस पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है। इतने दिनों के बाद मिली छूट को लेकर लोगों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।



 
विज्ञापन

2 of 6
पार्क में सैर करने पहुंचे लोग - फोटो : PTI
राजधानी दिल्ली में पिछले दो महीने से पार्कों के गेट पर लटक रहे ताले जब खुले, तो सुबह सवेरे ही टहलने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में लोग सुबह सात बजे से मॉर्निंग वॉक करने पहुंचे। 


 
विज्ञापन

3 of 6
पार्क में सैर करने पहुंचे लोग - फोटो : PTI
नई दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि एनडीएमसी इलाकों में पार्कों और बगीचों को खोलने का फैसला किया गया है, ताकि लोग कुछ समय बाहर घूम-फिर सकें और व्यायाम कर सकें। इनमें नेहरू पार्क, लोधी गार्डन और तालकटोरा गार्डन शामिल हैं।

 

4 of 6
पार्क में सैर करने पहुंचे लोग - फोटो : PTI
सुबह सात से 10 बजे तक और शाम को 3:30 से 6:30 बजे तक पार्क खुले रहेंगे। प्रशासन ने इन पार्कों में आने वाले लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया है। वॉक के दौरान लोग भी इसका सख्ती से पालन करते दिखे। 

 
विज्ञापन

5 of 6
पार्क में सैर करने पहुंचे लोग - फोटो : PTI
हालांकि फिलहाल पार्कों में ओपन जिम की इजाजत नहीं है। दिल्ली के लोधी गार्डन में सुबह सात बजे ही लोग पहुंच गए। इतने लंबे समय के बाद खुली हवा में सांस लेकर सभी खुश और उत्साहित नजर आए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पार्क में सैर करने पहुंचे लोग - फोटो : PTI
गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक इन पार्कों में 65 साल से ऊपर के बुजुर्गों और 10 साल से कम उम्र वाले बच्चों को प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके अलावा गंभीर रोग के मरीजों और लंबे समय से बीमार रहे लोगों को भी पार्क में एंट्री नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें