पहले भारत के उड़ी स्थित आर्मी कैंप में आतंकी हमले में 17 जवानों का शहीद होना फिर इसके जवाब में भारत का पीओके पर सर्जिकल स्ट्राइक करना... इन सबसे इन दिनों दोनों ही देशो में इस समय तनाव का माहौल व्याप्त है। ऐसे में सरहद के दोनों तरफ से कुछ ऐसे भी लोग हैं जो शांति के पक्षधर हैं और दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए एक अनोखा प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 23
Voice Of Ram
- फोटो : facebook
इस पहल की शुरुआत हुई है प्रोफाइल फॉर पीस नाम के फेसबुक पेज से, जिसे शुरु किया मुंबई के रहने वाले लेखक राम सुब्रमण्यम ने। उनकी इस मुहिम में छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं। हर वर्ग, हर प्रोफेशन व दोनों ही मुल्कों के लोग इस मुहिम में शामिल हैं।
तस्वीरः रिदा चंदिओ, सिंध पाकिस्तान।
विज्ञापन
3 of 23
Voice Of Ram
- फोटो : facebook
राम सुब्रमण्यम की इस मुहिम को आज लोग फेसबुक पर तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने इसकी शुरुआत एक मैसेज से के जरिए की। उस संदेश को पढ़ने के लिए आगे की स्लाइड पढ़ें।
तस्वीरः शरवन सौरान, भारत।
4 of 23
Voice Of Ram
- फोटो : facebook
राम सुब्रमण्यम ने अपने संदेश में लिखा- प्रिय नेताओं, कृपया चंद हिंसक लोंगों के किए काम को कई लोगों का भविष्य मत बनने दें, जो मेरी बात से सहमत हों और शांति चाहते हों लाइक करें। #KillTerroristNotTalk #ProfileForPeace
तस्वीरः पूर्व नेवी चीफ एडमिरल रामदास और उनकी पत्नी ललिता रामदास, भारत।