अट्टा पीर के पास धमाके और बम की सूचना से दहशत में आए लोग
Mon, 19 Oct 2015 04:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
नोएडा में आज दोपहर में दो घटनाओं से हड़कंप मच गया। सेक्टर 17 और 27 में धमाकों की आशंका से लोग कुछ समय तक दहशत में नजर आए।
अट्टा पीर के पास धमाके और बम की सूचना से दहशत में आए लोग
दरअसल सेक्टर 27 में अट्टा पीर के पास एक धमाका हुआ। इस धमाके में 2 लोग घायल हुए। धमाके से अट्टा पीर के आसपास अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दिया।
अट्टा पीर के पास धमाके और बम की सूचना से दहशत में आए लोग
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि ये कम तीव्रता वाला धमाका था। हालांकि इस धमाके की वजह का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।
अट्टा पीर के पास धमाके और बम की सूचना से दहशत में आए लोग
पुलिस और विशेषज्ञों की टीम इस धमाके की जांच कर रही है।
अट्टा पीर के पास धमाके और बम की सूचना से दहशत में आए लोग
वहीं दूसरी ओर नोएडा सेक्टर 17 में नाले के पास बम होने की सूचना से भी ऐसे ही हालात नजर आए।
अट्टा पीर के पास धमाके और बम की सूचना से दहशत में आए लोग
बम की सूचना मिलने पर एसएसपी, एसपी सिटी यहां पहुचे हैं।
अट्टा पीर के पास धमाके और बम की सूचना से दहशत में आए लोग
एसपी क्राइम सहित भारी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है और आसपास की जगहों पर तलाशी ली जा रही है।