फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात से ही लाइन में लग पैसे आने का इंतजार कर रहे लोग, एटीएम के बाहर बिताई पूरी रात

Sun, 13 Nov 2016 05:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
note
पुराने नोटों को बदलने और नये नोटों को पाने की बेचैनी लोगों में कितनी बढ़ गई है इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि दिल्ली के मयूर विहार इलाके में एटीएम के बाहर पिछली रात से ही लोग लाइन लगा कर खड़े हैं।
विज्ञापन

2 of 11
note - फोटो : ANI
लाइन में लगे लोगों का कहना है कि वो लाइन में खड़े रहने के लिए मजबूर हैं क्योंकि उनके पास खाने तक के लिए पैसे नहीं बचे हैं।
विज्ञापन

3 of 11
note
हालांकि इस परेशानी को झेलने के बाद भी लोगों का कहना है कि वो इसे झेलने के लिए तैयार हैं अगर इससे देश का भला होता है।

4 of 11
note - फोटो : ANI
बता दें कि फिलहाल देश में सभी बैंकों के करीब दो लाख एटीएम हैं जिनमें से अभी केवल सौ के ही नोट निकल पा रहे हैं क्योंकि एटीएम में दो हजार के नए नोटों को निकालने की तकनीकी व्यवस्‍था अभी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

5 of 11
- फोटो : ANI
इस बीच एटीएम पर बढ़ रहे दबाव का असर इसके लिए काम करने वाली कंपनियों के कर्मचारियों पर भी पड़ रहा है। सूत्रों के मुताबिक ज्यादातर एटीएम स्टाफ पिछले तीन दिनों से अपने घ्‍ार नहीं जा पाया है।
विज्ञापन

6 of 11
- फोटो : अमर उजाला
नोट बंदी से हाहाकार की खबर का जोड़ : इससे पहले शनिवार दोपहर बैंक व एटीएम से रुपये न मिल पाने से नाराज लोगों के सब्र का बांध टूट गया। लोगों ने सब्जी मंडी इलाके और अरुणा आसफ अली रोड पर हंगामा किया। 
विज्ञापन

7 of 11
- फोटो : अमर उजाला
सब्जी मंडी इलाके में एटीएम से नोट न मिलने पर नाराज लोगों ने एटीएम में तोड़फोड़ कर दी। जब कि दूसरी घटना अरुणा आसफ अली रोड पर हुई। यहां भी लोगों ने पहले तो एक एटीएम में तोड़फोड़ की जिसके बाद रोड पर दो-तीन डीटीसी की बसों में भी तोड़फोड़ की।

8 of 11
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी में हाहाकार, 4531 ने पुलिस से मदद मांगी: नोट बंदी के बाद राजधानी में हाहाकार मच गया है। शनिवार को बैंक, एटीएम, डाकघरों समेत अन्य जगहों पर शनिवार को भी अफरातफरी का माहौल रहा। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस के होश फाख्ता हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मानें तो शनिवार को 4531 लोगों ने पीसीआर कॉल कर पुलिस की मदद मांगी। बृहस्पतिवार को यह आंकड़ा 723, जबकि शुक्रवार को 1920 था।

9 of 11
- फोटो : अमर उजाला
इधर, नमक खत्म होने की अफवाह के बाद शनिवार को सीलमपुर स्थित मेट्रो मॉल में नमक लूट का एक वीडियो वायरल हुआ। हालांकि पुलिस अधिकारी वीडियो की सच्चाई से इनकार करते रहे। नमक खत्म होने की अफवाह के बाद शुक्रवार रात जामिया नगर व कर्दमपुरी में लोगों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान पांच पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे।

10 of 11
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार तड़के से ही बैंकों से नोट निकालने व बदलने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। इस दौरान नोट बदले न जाने व कैश न मिलने पर लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। नंद नगरी में एसबीआई बैंक के बाहर भीड़ ने खूब हंगामा किया। मयूर विहार में भीड़ ने विजया बैंक के शीशे तोड़ दिए। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में भीड़ ने स्टेट बैंक ऑफ पटियाला 4:30 बजे बंद होने की अफवाह के बाद बाहर रखे गमले तोड़ दिए। दरियागंज आसफ अली रोड पर नाराज लोगों ने बैंकों के बाहर हंगामा किया। लाइन में लगे लोग एक-दूसरे से उलझ गए। किसी ने बैंक स्टाफ की शिकायत की तो कहीं लोग पुलिसकर्मियों पर ही लाइन में गड़बड़ी कराने के आरोप लगाते रहे।
विज्ञापन

11 of 11
- फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बैंक, एटीएम, पोस्ट ऑफिस से 4095 लोगों ने पीसीआर कॉल की। वहीं एटीएम में कैश खत्म होने पर 205 लोगों ने कॉल कर पुलिस नियंत्रण कक्ष को जानकारी दी। वहीं पैसे खुले न होने पर 141 लोगों ने पेट्रोल पंप, दवा की दुकानों, मदर डेयरी और सफल दुकानदारों के खिलाफ कॉल की। वहीं झगड़ा, मारपीट और बैंक में तोड़फोड़ करने की 90 कॉल पुलिस को मिलीं। इधर ज्यादातर जिलों के पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में शांतिपूर्वककाम चलने की बात कही। उन्होंने किसी भी तोड़फोड़ और झगड़े की बात से इनकार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें