उत्तरी दिल्ली के भलस्वा डेयरी मुकंदपुर में शनिवार को बैंक में रुपये जमा कराने पहुंची एक महिला के बैग से बदमाशों ने पचास हजार रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पांच सौ व एक हजार का नोट बंद हो जाने के बाद महिला रुपये जमा कराने के लिए लाइन में लगी थी। महिला ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
नीलम देवी मुकंदपुर पार्ट-2 शिव मंदिर स्थित बैंक के बाहर शनिवार की सुबह रुपये जमा कराने के लिए लाइन में लगी थी। नीलम देवी के पति जय बाबू भी दूसरी लाइन में लगे थे। दोनों ने सोचा कि जिसका नंबर पहले आ जाएगा वह बैंक में रुपये जमा करा देगा।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
शाम करीब छह बजे नीलम देवी का नंबर आया तो उनके पति ने बैंक के गेट पर ही उन्हें थैले में रखे पचास हजार रुपये दे दिए। पांच मिनट बाद ही नीलम देवी बैंक के भीतर काउंटर पर पहुंची और थैले से रुपये निकालने लगी तो उनके होश उड़ गए। रुपये उनके थैले से गायब थे। थैला नीचे से कटा हुआ पाया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
कोर्ट में कुछ ही घंटों में 40 लाख बदले: 1000 व 500 रुपये के नोटों पर रोक के चौथे दिन भी लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वकीलों को धक्का-मुक्की व असुविधा से बचाने के लिए शनिवार को पटियाला हाउस कोर्ट परिसर स्थित बैंक में एक अलग काउंटर लगाया गया।
बार पदाधिकारियों के मुताबिक बैंक व काउंटर पर कुछ ही घंटों में करीब 40 लाख रुपये के नोट बदले गए। रविवार को यह सुविधा केवल वकीलों के लिए रखी जाएगी। इससे पहले साकेत कोर्ट में वकीलों के लिए अलग से काउंटर लगाया गया था।