21 जून को पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जाता है। इस क्रम में नोएडा के लोगों ने अनोखे तरीके से योग कर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश की।
विज्ञापन
2 of 4
yoga day
नोएडा के सेक्टर-123 में बने डंपिंग ग्राउंड में लोग कूड़े के ढेर पर योग करके शासन और प्रशासन का विरोध कर रहे हैं। मौके पर भारी संख्या में मौजूद लोगों ने मुंह पर मास्क लगाकर कूड़े के ढेर के पास योग किया।
विज्ञापन
3 of 4
yoga day
लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं और प्राधिकरण हमें महारोग दे रहा है। योग के दौरान मौजूद बच्चों को पीएम मोदी का मुखौटा पहनाकर सबसे आगे बिठाया गया तो वहीं एक बच्ची के हाथों में ऑक्सीजन मॉस्क नजर आया।
भारतीय किसान संगठन की प्रदेश व ज़िला कमेटी ने हजारों लोगों के बीच मास्क लगा कर डंपिंग ग्राउंड पर योग कर कूड़ाघर का विरोध किया। योग करने में भारतीय किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र यादव जिला अध्यक्ष परविंदर यादव सतीश पहलवान, संदीप, नरेन्द्र,रवि,धर्मेन्द्र पहलवान सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।