आज विश्वभर में योग दिवस मनाया जा रहा है। साल 2015 में पहली बार इसे अतंरराष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया गया और दुनियाभर में लोगों ने योग को अपनाया और इसके फायदे को जाना।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
yoga day
दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ पूरे देश में बृहस्पतिवार को चौथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। विश्व योग दिवस पर दिल्ली में होने वाला प्रमुख आयोजन कनॉट प्लेस की बजाय इस बार राजपथ पर हो रहा है। दिल्ली में योग के आयोजन में उपराज्यपाल अनिल बैजल, सांसद व दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, सांसद महेश गिरी, प्रवेश वर्मा ने भी शिरकत किया। वहीं, केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर भी मौजूद रहे और उन्होंने योग भी किया।
विज्ञापन
3 of 4
yoga day
फरीदाबाद में अंतराराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहरवासियों ने योग किया। योग के लिए सरकारी एवं निजी संस्थाओं ने अलग-अलग आयोजन किए थे। सरकारी स्तर पर जहां खेल परिसर स्थित फुटबॉल मैदान में करीब 30 हजार लोगों ने योग किया। वहीं वाईएमसीए विश्वविद्यालय, सराय ख्वाजा स्थित राजकीय विद्यालय, मानव रचना जैसी शैक्षणिक संस्थाओं में योग के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा शहर की विभिन्न आरडब्ल्यूए द्वारा भी विभिन्न पार्क में योग शिविर लगाए गए।
गाजियाबाद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर लोगों में बहुत उत्साह देखने को मिला। शहर के विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हर उम्र के लोगों ने अपनी भागीदारी दिखाकर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आयोजन स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया और योग कार्यक्रम से पहले नवयुग मार्केट स्थित वाल्मीकि पार्क को साफ किया गया।